Pune News : चाकू की नोक पर पुणे से मुंबई जा रहे कैब ड्राइवर को लुटा

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे से मुंबई जा रहे के कैब ड्राइवर को देर रात चाकू की नोक पर लूटने की घटना सामने आई है। इस मामले में हिंजवडी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उन पर अपराध दर्ज कर लिया है। यह घटना शनिवार (दि.13) देर रात 2 बजे के आसपास भूमकर चौक में घटी। इस मामले में बाळासाहेब कोंडीबा बंडगर (28, नि. ज्योतिबा गार्डन के पास, काळेवाडी) ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने सलमान साबीर शेख (21 नि. काळेवाडी), शुभम श्रीकांत जाधव (19 नि. ज्योतिबा नगर, काळेवाडी), प्रेम बालाजी पोतदार (19 नि. काळेवाडी) और ललीत हरीकेस कटरोटिया (20 नि. काळेवाडी) गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम है। इसके अलावा एक आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, कैब ड्राइवर बंडगर को शुक्रवार रात को मुंबई जाने के लिए एक भाड़ा मिला था। वह उन्हें लेकर पुणे से मुंबई जाने निकला था। देर रात करीब 2 बजे के आसपास कार भूमकर चौक पर पंहुचा। तभी आरोपी बाइक से आये और चाकू दिखाकर कार को रोका। फिर आरोपियों ने  चाकू की नोक पर बंडगर से नगद रकम और  मोबाईल ऐसे कुल 15 हजार 600 रुपए लूट लिए।