Pune News | पुणे में भी सुनाई दी राणे- शिवसेना घमासान की गूंज

पुणे (Pune News) / पिंपरी (Pimpri), संवाददाता। Pune News | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को लेकर किये गए आपत्तिजनक बयान के बाद पूरे महाराष्ट्र राज्य में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) और शिवसेना (Shiv sena) के बीच घमासान शुरू हो गया है। शिवसैनिकों ने जगह जगह राणे के घर, दफ्तर, मॉल के साथ ही भाजपा कार्यालयों (BJP Office) पर पथराव करते करते हुए हिंसक प्रदर्शन किया। इस घमासान की गूंज पुणे (Pune) और पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहरों में भी सुनाई दी। जहां पुणे (Pune News)  में राणे के मॉल पर पथराव करते हुए उसमें मुर्गियां छोड़ी गई वहीं पिंपरी चिंचवड़ में शिवसैनिकों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।
एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे (Narayan Rane) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उनको लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। इस बयान की खबरें प्रसारित होते ही मुंबई (Mumbai), पुणे (Pune), नासिक (Nashik) सहित राज्यभर में शिवसैनिकों का आक्रोश फूटने लगा। पुणे के चतुःश्रृंगी पुलिस थाने (Chaturshringi Police Station) में राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद नासिक और महाड़ (Mahad) में भी उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। आज सुबह से ही पूरे राज्य का माहौल तनावपूर्ण रहा। मामले दर्ज होने के बाद पुणे और नासिक पुलिस (Nashik Police) की टीमें राणे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रत्नागिरी (Ratnagiri) पहुंची।

पुणे और नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर शुरू की गई कोशिशों की खिल्ली उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रत्नागिरी कोर्ट (Court) में गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अर्जी पेश की। इस अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया इसके बाद रत्नागिरी पुलिस (Ratnagiri Police) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, नासिक में जगह जगह शिवसैनिक सड़कों पर उतर आए।

राणे के घर, दफ्तर, अन्य संपत्तियों के अलावा भाजपा (BJP) कार्यालयों को निशाना बनाया गया। पुणे के डेक्कन स्थित राणे के आर डेक्कन नामक मॉल (R Deccan Mall) पर शिवसैनिकों द्वारा पथराव किया गया। इस दौरान मुर्गी चोर के नारे लगाते हुए मॉल में मुर्गियां छोड़ी गई। यहां पिंपरी चिंचवड़ के पिंपरी चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक (Dr. Babasaheb Ambedkar Memorial) के पास शिवसैनिकों (Shiv Sainik) द्वारा प्रदर्शन आंदोलन (Protest) किया गया।

 

 

Narayan Rane Arrest | बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हुई कार्रवाई

Pune Vaccination | पुणे का हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय वेक्सीनेशन के मामले में आगे