Pune News | रमेश बागवे फिर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष ; पुणे के सात लोग प्रदेश कार्यकारिणी में 

पुणे (Pune News), 27 अगस्त : पुणे (Pune News) शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद (Pune City Congress President) पर रमेश बागवे (Ramesh Bagwe) को बनाए रखा गया है। ऐसे में पुणे मनपा चुनाव (Pune Municipal Elections) को देखते हुए शहर अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा अब थम गई है।  बागवे के नेतृत्व में ही पार्टी अब चुनाव लड़ेगी, यह गुरुवार को साफ हो गया। देर रात प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) की भी घोषणा की गई। लेकिन  पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के लिए पार्टी (Pune News) को चेहरा नहीं मिल पाया है।

 

प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले (State President Nana Patole) दवारा  गुरुवार को घोषित किये गए कार्यकारिणी में पुणे (Pune) के सात लोगों को जगह दी गई है।  समिति में सीनियर नेता उल्हास पवार (Ulhas Pawar) को कार्यकारी जबकि महासचिव पद पर अभय छाजेड़ (Abhay Chhajed), रोहित तिलक (Rohit Tilak) और वीरेंद्र किराड़ ( Virendra Kirad) की नियुक्ति की गई है। गोपाल तिवारी (Gopal Tiwari) और दीप्ति चौधरी ( Deepti Choudhary) को सचिव के रूप में मौका दिया गया है। पूर्व विधायक अनंत गाडगील (Anant Gadgil) को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

नए कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 65 महासचिव और 104 सचिव, 6 प्रवक्ता है। उस कार्यकारिणी में महाड (Mahad) के पूर्व विधायक माणिक जगताप (Manik Jagtap) की बेटी स्नेहल जगताप (Snehal Jagtap) सबसे कम उम्र की है।  स्वर्गीय सांसद राजीव सातव की पत्नी डॉ. प्रज्ञा सातव (Dr. Pradnya Satav) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पटोले के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सभी को प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार था। करीब पांच महीने के बाद पटोले ने नए कार्यकारिणी की घोषणा की है।  सोलापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद (solapur district congress president post) पर धवलसिंह मोहिते पाटिल (Dhawalsingh Mohite Patil) और सांगली के जिलाध्यक्ष पद (Sangli District President) पर विधायक विक्रम सावंत (Vikram Sawant) की नियुक्ति की गई है।

 

 

Pune Crime | पुणे के बोलाई माता मंदिर से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुणे पुलिस की कार्रवाई

Pune Crime | पुणे के चतुश्रृंगी में बेटा नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित, बहू की आत्महत्या मामले में 4 लोगों पर FIR