Pune News | स्थानीय प्रशासन के लोकल में यात्रा संबंधित पहचान पत्र को लेकर रेलवे का अनुरोध

पुणे (Pune News) :  मुंबई (Mumbai) के बाद पुणे (Pune News) में भी लोकल ट्रेन (Local Train) में सफर करने को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इसके लिए पुणे रेलवे प्रशासन (Pune Railway Administration) ने स्थानीय प्रशासन (local administration) से अनुरोध किया है कि लोकल ट्रेन (Local Train) में सफर करने के लिए आवश्यक पहचान पत्र जारी करें। ऐसे लोगों को ही पहचान पत्र दें जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हो और 14 दिन का समय भी पूरा हो चुका हो।

 

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा लोकल ट्रेनों में यात्रा (local train travel) करने हेतु जारी दिशा निर्देशों के क्रम में पुणे  रेल प्रशासन (Pune Railway Administration) द्वारा स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले तथा दूसरे डोज के पश्चात् 14 दिन पूर्ण करने वाले इच्छुक यात्रियों को पुणे-लोनावला लोकल (Pune-Lonavala Local) में यात्रा अनुमति हेतु आवश्यक पहचान पत्र जारी करें जिससे संबंधित यात्रियों को मासिक सीजन टिकट (Monthly Season Ticket) रेल प्रशासन ( Railway Administration) द्वारा दी जा सके I

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Amravati | अमरावती में तहसीलदार से गाली-गलौज करना पड़ा महंगा ; विधायक देवेंद्र भुयार को तीन महीने की सजा और 15 हज़ार का जुर्माना

अमरावती (Amravati News), 17 अगस्त : अमरावती (Amravati) जिले के वरुड मोर्शी निर्वाचन क्षेत्र से  स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Self Respecting Shetkari Organization) के विधायक देवेंद्र भुयार (Devendra Bhuyar) को कोर्ट ने सजा सुनाई है।  2013 में किसानों के मुद्दे पर तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देकर माइक  फेंक दिया था।  इस मामले में करीब 7 वर्ष बाद अमरावती अतिरिक्त सत्र न्यायालय (Amravati Additional Sessions Court) ने फैसला सुनाते हुए विधायक देवेंद्र भुयार को 3 महीने की जेल और 15 हज़ार  रुपए का जुर्माना (Fine) लगाया है।

 

Maharashtra Lockdown | महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन की संभावना है क्या? राष्ट्रवादी के मंत्री ने दिया सीधा जवाब

Pune News | पूर्ण वैक्सीन वालों को अब पुणे में बिना  RT PCR के एंट्री; जाने पुणे में प्रवेश के नए नियम