Pune News | विदेश से आनेवाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही क्वारंटाइन करें

पिंपरी : Pune News | पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) में कोरोना के नए वायरस ओमायक्रॉन (Omicron) को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए विदेश से पिंपरी चिंचवड़ आने वालों को 14 दिनों के लिए एयरपोर्ट पर ही क्वारंटाइन (quarantine) किया जाए, यह सूचना (Pune News) महापौर उषा ढोरे (Mayor Usha Dhore) ने प्रशासन को दी। पिंपरी चिंचवड़ शहर में विदेश से आए 3 लोग और उनके संपर्क में आए 6 लोग ‘ओमीक्रॉन’ से संक्रमित हुए हैं। एक ही दिन में 6 मरीज संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। इस पर महापौर ढोरे ने यह सूचना दी है।

 

 

महापौर (Mayor Usha Dhore) ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद ओमायक्रॉन का नया संकट खड़ा हो गया है। शहर में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ओमायक्रॉन को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन को सावधानी बरतनी चाहिए। नागरिकों को भी प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि विदेश से पिंपरी-चिंचवड़ आने वाले प्रत्येक नागरिक को एयरपोर्ट पर क्वारंटाइन किया जाए। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने को कहा। कोरोना टेस्ट नेगेटिव हैं, लक्षण न होने पर भी उन्हें क्वारंटाइन किया जाना चाहिए। ताकि ओमाइक्रोन शहर में न फैले। प्रशासन को तदनुसार उपाय करना चाहिए। इस पर मनपा आयुक्त राजेश पाटिल (Rajesh Patil ) ने कहा, सरकार की ओर से इस बारे में प्रोटोकॉल आया है, इसे बदला जा सकता है।

 

 

 

Pune News | कर्नाटक में बजा महेशदादा स्पोर्टस फाउंडेशन की महिला कबड्डी टीम का डंका 

 

Pune News | 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय! शूरवीरों का इतिहास नई पीढ़ी को बताना जरूरी- मंत्री सुनील केदार

 

Pune News | पुणे रेल मंडल पर बिना टिकट यात्रा करते पाए गए लोगों से 1 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

 

Pune Crime | पुणे में ‘इस’ वजह से हुई समीर पर फायरिंग! दिनदहाड़े मर्डर करनेवाले का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार