Pune News | जमानत पर बाहर आये 13000 कैदियों के लिए खुशखबरी ! तब तक उन्हें वापस जेल में नहीं बुलाया जाएगा 

पुणे (Pune News), 14 जुलाई : (Pune News) कोरोना (Corona) को देखते हुए राज्य में 13 हज़ार 115 कैदियों (prisoner) को अस्थाई जमानत (temporary bail) दी गई है।  जब तक कोरोना खत्म नहीं होता है तब तक इन कैदियों को वापस जेल (prison) में नहीं बुलाया जाएगा। यह बात राज्य के जेल प्रमुख और अपर पुलिस महासंचालक सुनील रामानंद (Sunil Ramanand) ने कही है।  यह कैदियों के लिए ख़ुशी की खबर साबित हुई है।  कोरोना काल (Corona Period) में राज्य की जेलों की स्थिति की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील रामानंद (Sunil Ramanand) ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि राज्य की जेले (prison) पूरी तरह से भरी हुई है।  क्षमता से अधिक कैदी जेलों में बंद है।  पिछले साल राज्य सहित देशभर में कोरोना का प्रकोप बड़े पैमाने पर बढ़ा था।  इसके बाद कैदियों (prisoner) की सुरक्षा की दृष्टि से जेल प्रशासन (prison administration) ने विभिन्न उपाय किये थे। इनमे जेलों में कैदियों की भीड़ से बचने के लिए कुछ कैदियों को अस्थाई रूप से जमानत (Bail) पर बाहर जाने जाने देने का निर्णय लिया गया। कोर्ट के आदेश पर पांच वर्ष से कम सजा वाले और मामूली अपराध में जेलों में बंद कैदियों को छोड़ा जा रहा है।

इसके अनुसार राज्य के विभिन्न जेलों से 13 हज़ार 115 कैदियों को अस्थाई जमानत देकर छोड़ा गया है।  इसका कैदियों (prisoner) को फायदा हुआ है।  अब उनके लिए और एक खुश करने वाली  खबर है। जब तक कोरोना (Corona) की स्थिति नियंत्रण में नहीं आती है तब तक इन कैदियों को वापस जेल में नहीं बुलाया जाएगा।

जेल प्रशासन (prison administration) के इस निर्णय से राज्य के अलग अलग शहरों में अपराध बढ़ने की बात कही जा रही है।  स्थानीय पुलिस (local police) भी इसकी तस्दीक कर रहे है।  क्योंकि पुणे (Pune) में घटी कुछ घटनाओ में जमानत पर छूट कर आये कैदियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।  एक आरोपी की जेल से बाहर आने के बाद हत्या (Murder) तक हो गई है।

इससे स्थानीय पुलिस (local police) की किरकिरी हो रही है।

शहर के स्ट्रीट क्राइम (street crime) में बढ़ोतरी के पीछे यह भी एक वजह मानी जा रही है।

ऐसे में कोरोना की वजह से जेल प्रशासन दवारा लिए गए निर्णय कैदियों के लिए अच्छी है लेकिन इससे शहर में अशांति फ़ैल रही है।

 

 

Maharashtra Crime | 26 करोड़ की वेल मछली का उल्टी पकड़ा, पांच लोग गिरफ्तार ; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

Maharashtra | सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से बाबा बंगाली ने की ठगी