Pune News | पर्यटकों को खडकवासला से आगे जाने पर लगी रोक, पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात

पुणे : समाचार ऑनलाइनPune News | पुणे जिले के पर्यटनस्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने शुक्रवार को जिले के पर्यटनस्थलों, डैम परिसर, गढ़ किला आदि जगहों पर नागरिकों की सुरक्षा, कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। इसके बावजूद खडकवासला क्षेत्र में पर्यटक खुलेआम भीड़ करते नज़र आ रहे है। हवेली पुलिस ने खडकवासला डैम से आगे नागरिकों को न जाने देकर वापस लौटाने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात किया है। नियमों को तोड़ने वालों से दंड वसूला जा रहा है।

Join our Telegramfacebook page for every update

कोरोना का प्रकोप बढे नहीं इसलिए कई तरह के उपाय किये जा रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटनस्थलों पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त प्रतिबंध लगाया है। साथ ही धारा 144 लगा दिया है। पुणे जिले के हवेली तालुका के खडकवासला डैम, दोनजे, घेरा, सिंहगढ़, सिंहगढ़ किला में धारा 144 लगाया गया है। इन आदेशों पर अमल के लिए हवेली पुलिस ने खडकवासला डैम चौपाटी में नाकेबंदी की है।

45 हज़ार रुपए का दंड वसूला

शहर (Pune News) की सीमा में किसी तरह की चेकिंग नहीं होने की वजह से पर्यटक खुलेआम गांव की सीमा में आ रहे है। बड़ी संख्या में वाहनों के आने और वैकल्पिक रोड नहीं होने की वजह से सड़क पर जाम लग रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक 89 वाहनों पर करवाई कर 45 हज़ार रुपए का दंड वसूला गया। यह जानकारी हवेली पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सदाशिव शेलार ने दी है।