Pune News | पुणे शहर में मिला डेल्टा प्लस का पहला मरीज

पुणे : पुणे समाचारPune News | शहर में कोरोना (corona virus) के डेल्टा प्लस वेरियंट (delta plus) से संक्रमित पहले मरीज की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल छह मरीज मिले हैं, जिनमें एक शहर का है, यह जानकारी मनपा (Pune News) के सहायक स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. संजीव वावरे (Assistant Health Chief Dr. Sanjeev Vavre) ने दी है। राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुल 66 मरीज मिले हैं, जिनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

पुणे शहर में पाया गया मरीज बिना किसी लक्षण के, उसे 16 जुलाई को कोरोना संक्रमण हो गया था। संबंधित मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की भी आवश्यकता नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा कि उनकी हालत स्थिर है। जहां अब शहर में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटाई जा रही हैं, वहीं डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज मिलने से चिंता जताई जा रही है। राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट की सबसे ज्यादा संख्या जलगांव (13) में है। पाए गए 66 मरीजों में से 10 मरीजों ने दोनों डोज पूरी ली है। वहीं आठ लोगों ने वैक्सीन (Vaccine) की पहली खुराक ली है। टीकाकरण की कुल संख्या में से, फिर से कोरोना संक्रमित की संख्या बहुत कम है।

शहर में मिला डेल्टा प्लस का मरीज एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था। अब उसकी हालत स्थिर है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड संबंधी नियमों का कठोरता से पालन करना जरूरी है, ऐसा सहायक स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. संजीव वावरे ने कहा है।

..इसलिए अल्फा, बीटा वेरिएंट

आनुवंशिक संशोधन एक वायरस के जीवन चक्र का हिस्सा है। इसलिए इसके वेरिएंट आते रहेंगे। एकमात्र सवाल यह है कि हम इसमें से कितना ढूंढ पाते हैं। पहले को देश में ऐसे नए वेरिएंट ढूंढे उस देश का नाम उस वरिएंट (जैसे यूके वेरिएंट, दक्षिण अफ्रीका वेरिएंट, आदि) के नाम पर रखा जाएगा। लेकिन इस तरह से नाम दएने से उस देश की बदनामी होने लगी, इसलिए अब अल्फा, डेल्टा आदि ग्रीक अक्षरों के नाम दिए जाते हैं।

Pune News | पुणे रेलवे सुरक्षा बल के दो निरीक्षक भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित

High Court | महाराष्ट्र : हाई कोर्ट से बाबा बोडके सहित तीन लोग निर्दोष बरी