Pune News | पुणे: भाजपा की नाकामी की वजह से जायका प्रोजेक्ट में पुणेवासियों पर 600 करोड़ का बोझ; पीठ थपथपाने की बजाय भाजपा जवाब दे 

 

पुणे, 9 अगस्त : (Pune News) नदी सुधार योजना के जायका प्रोजेक्ट (Jica Project) का हल निकलने की वजह् से भाजपा (BJP) के नेता अपनी पीठ थपथपा रहे है।  इन्हीं नेताओं की नाकामी की वजह से प्रोजेक्ट का 600 करोड़ का नुकसान पुणेवासियों (Pune News) पर पड़ेगा।  यह तीखी टिप्पणी पूर्व विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Maharashtra Pradesh Congress Committee) के उपाध्यक्ष मोहन जोशी (Mohan Joshi) ने की है।

नदी सुधार के लिए 2012 में पहला प्रस्ताव आया था।  केंद्र सरकार ने 2015 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।  इस प्रोजेक्ट के लिए कर्ज मिल सके इसलिए 2016 में केन्द्र सरकार ने जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी JICA के साथ करार किया।  उस वक़्त इस प्रोजेक्ट पर 990 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद जताई गई थी।  लेकिन भाजपा नेताओं ने इस प्रोजेक्ट को तबाह कर दिया।
प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने की वजह से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सम्मानित किया गया था।  सम्मान समारोह और विज्ञापनबाजी में में लगे मनपा के भाजपा नेताओं ने प्रत्यक्ष रूप से कार्यवाही में काफी गड़बड़ी की।  एडवाइज़र नियुक्त  करने और टेंडर प्रक्रिया में आर्थिक गड़बड़ी की गई।  वापस  टेंडर मंगाए गए।  इसकी वजह से वित्तीय संस्था जायका को भी उल्टा बोलने का मौका मिल गया।  पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सांसद गिरीश बापट ने इस प्रोजेक्ट का रास्ता निकालने की बजाय गड़बड़ी करने में अपना ध्यान दिया।  पुणे के भाजपा नेताओं की असफलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हस्तक्षेप कर स्थानीय नेताओं को सख्त लहजे में समझाया था। इन सभी की वजह से प्रोजेक्ट का खर्च 1400 करोड़ तक पहुंच गया।  इनमें से 800 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी जबकि 600 करोड़ के बढे खर्च का बोझ पुणेवासियों पर आएगा।  जोशी ने एक प्रेस नोट जारी कर यह आरोप लगाया है।
जायका प्रोजेक्ट के हल निकलने पर अपनी पीठ थपथपा रहे महापौर और अन्य पदाधिकारी की नाकामी की वजह से 600 करोड़ की  बर्बादी आपने  पुणेवासियों पर डाल दी है।
पुणेवासी हर वर्ष मनपा को विभिन्न तरह का टैक्स देते है. इससे जमा हुई  रकम से 600 करोड़ के नुकसान को सहना होगा।
ऐसे में आगामी मनपा चुनाव में पुणेवासी इसे लेकर सवाल किये बिना नहीं रहेंगे।  यह चेतावनी पूर्व विधायक मोहन जोशी ने दी है।