Pune News : पुणे में निजी कोचिंग क्लासेज, लाइट हाउस, ट्रेनिंग सेंटर कल से होंगे शुरू : मनपा अति. आयुक्त रूबल अग्रवाल

पुणे : ऑनलाइन टीम – कोरोना वायरस की वजह से 18 मार्च से बंद निजी कोचिंग क्लासेस, लाईट हाऊस और ट्रेनिंग सेंटर कल से शुरू होनी की जानकारी पुणे महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त रूबल अग्रवाल ने दी है। दरअसल कोरोना की वजह से पिछले कई महीने से निजी कोचिंग क्लासेस बंद थे। लेकिन, आज आखिकार निजी कोचिंग क्लासेस शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है। इसकी जानकारी पुणे महापालिका द्वारा दी गयी है।

निजी क्लासेस, लाईट हाऊस और ट्रेनिंग सेंटर पिछले 9 महीने से बंद है। इसे खोलने को लेकर कई बार बैठक भी हुई। लेकिन अब तक नहीं खोला गया था। अब आख़िरकार महापालिका ने इसकी अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी पुणे महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त रूबल अग्रवाल ने दी।