Pune News | पिंपरी चिंचवड़ में जलापूर्ति के लिए 2050 तक का नियोजन: विधायक महेश लांडगे

पिंपरी, संवाददाता। चिखली क्षेत्र (Pune News) में नव विकसित सोसायटी एक बड़े जल संकट का सामना कर रही हैं। इस बारे में ऐश्वर्यम हमारा सोसायटी के रहवासियों ने विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) और पूर्व महापौर व मौजूदा नगरसेवक राहुल जाधव (Rahul Jadhav) से गुहार लगाई थी। इसके चलते राहुल जाधव ने अपने खर्च पर सोसाइटी के लिए एक कुआं खुदवाया। इससे ऐश्वर्या हमारा सोसायटी समेत क्षेत्र की करीब 25 सोसायटियों की पानी की समस्या का समाधान किया जा चुका है। इसका जलपूजन भाजपा शहराध्यक्ष एवं विधायक महेश लांडगे के हाथों किया (Pune News) गया।
 
विधायक ने अपने संबोधन में कहा, पिंपरी चिंचवड़ (PimpriChinchwad) शहर को पानी की आपूर्ति के लिए पवन बांध पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, भाजपा शासन के दौरान, अगले 50 वर्षों में शहर की बढ़ती आबादी और जल आपूर्ति संसाधनों को सक्षम करने के लिए भाजपा (BJP) शासन के दौरान योजना बनाई गई है। इसलिए, भामा-आस्केड और आंध्र परियोजनाओं से 263 एमएलडी पानी प्राप्त करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। भाजपा विधायक महेश लांडगे ने कहा कि चिखली में जलशुद्धिकरण परियोजना (Water purification project) का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर नगरसेविका सारीका बोऱ्हाडे, मोशी चिखली हाऊसिंग फेडरेशन अध्यक्ष संजीवन सांगले,निलेश बोराटे, नितीन बोराटे, निखिल बोऱ्हाडे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सोनाम जांभुलकर, युवा मोर्चा सचिव मुक्ता गोसावी, गुरुदत्त पतसंस्थेच्या अध्यक्षा मंगला जाधव आदि उपस्थित थीं।

विधायक लांडगे ने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों की भूमिका नगर निगम के सहयोग पर निर्भर हुए बिना काम करना है। इस लिस्ट में पूर्व महापौर राहुल जाधव का नाम सबसे ऊपर हैं। जाधव ने अपने खर्चे पर क्षेत्र के नागरिकों को पानी के टैंकर, एंबुलेंस, शववाहिका और ड्रेनेज वाहन भी उपलब्ध कराए। अब उन्होंने इस कुएं का निर्माण अपने खर्चे पर कर पानी की पाइप लाइन से जोड़ दिया (Pune News) गया है।

 

इस नई व्यवस्था से ऐश्वर्यम हमारा समेत अन्य आसपास की सोसायटियों की पानी की समस्या कम होगी। नगर निगम और प्रशासन की मदद का इंतजार किए बगैर ही जलस्रोत बना दिया गया। विधायक लांडगे ने इस संबंध में राहुल जाधव के काम की सराहना की।

 

 

Pune News | राष्ट्रभाषा परीक्षा में गौतमी निकम भारत में प्रथम

Pune News | पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए अगुवाई