Pune News | पिंपरी चिंचवड मनपा कर्मचारी आकृतिबंध मंजूर

पिंपरी : Pune News | पिंपरी चिंचवड़ मनपा (PCMC) प्रशासन के अंतर्गत काम करनेवाले अधिकारी व कर्मचारियों का आकृतिबंध तैयार किया गया। 14 जून 2017 को इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्रालय (Ministry of Urban Development) के पास भेजा गया था। इस प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसे मंजूरी दिलाने के लिए मनपा की सत्तारूढ़ भाजपा के शहराध्यक्ष व विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) लगातार प्रयास किया। अंततः इसे सफलता मिल गई। मनपा के विद्युत विभाग (Municipal Electricity Department) के कामकाज व्याप्ती को ध्यान में लेकर राज्य सरकार ने 50 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दी (Pune News) है।

 

इस बारे में भाजपा शहराध्यक्ष महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) ने राज्य सरकार के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ पत्राचार किया। मनपा में कर्मचारियों की संख्या निश्चित आयु, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों, स्वैच्छिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुसार घट रही है। इसके साथ ही जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे प्रशासनिक कार्यों का दायरा भी बढ़ रहा है। पहले मनपा के क्षेत्रीय कार्यालयों की संख्या 4 थी, यह अब बढ़कर 8 हो गया है। इसलिए विधायक महेश लांडगे ने मांग की थी कि मनपा (PCMC) के कर्मचारियों के आकृतिबंध (स्टाफ स्ट्रक्चर) को मंजूरी दी जाए। वह आखिरकार सफल हो गया है।

 

राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने मनपा के उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अनुसार अब विद्युत विभाग में 50 नए पदों का सृजन किया जाएगा। इसमें सहशहर अभियंता-1, कार्यकारी अभियंता- 3, उप अभियंता- 4, कनिष्ठ अभियंता- 7, विद्युत पर्यवेक्षक- 5, विजतंत्री- 10, वायरमैन- 20 आदि पदों का समावेश है। अब राज्य सरकार के इस आदेश की मनपा की ओर से तत्काल अमलबाजी करने की मांग विधायक महेश लांडगे ने मनपा आयुक्त राजेश पाटील (Rajesh Patil) से की है।

 

 

 

 

Maharashtra School Reopen | ठाकरे सरकार का बड़ा निर्णय ! इस तारीख से 1 ली से लेकर  सभी क्‍लास शुरू होंगे

 

ST Workers Strike | हम कल तक इंतजार करेंगे, अन्‍यथा आंदोलनकारी कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ; अनिल परब की चेतावनी