Pune News | पिंपरी चिंचवड मनपा में सत्तादल भाजपा की नगरसेविका अर्चना तानाजी बारणे का देहांत

पिंपरी : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) – Archana Barne | पिंपरी चिंचवड मनपा में सत्तादल भाजपा की नगरसेविका अर्चना तानाजी बारणे का मंगलवार को देहांत हो गया। डेंगू के संक्रमण से पीड़ित होने के बाद उनका बाणेर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शाम 5 बजे उन्होंने इसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके पीछे पति, एक पुत्र और पुत्री का परिवार रह गया है। (Pune news | pimpri chinchwad bjp corporator archana barne passes away)
अर्चना बारणे (Archana Barne) थेरगांव के प्रभाग क्रमांक 23 शिवतीर्थनगर, समर्थनगर, केशवनगर में भाजपा के टिकट पर पहली बार नगरसेविका चुनी गई। मनपा में उन्होंने स्थायी समिति सदस्य और ‘ग’ क्षेत्रीय कार्यालय के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई है। महामारी कोरोना के काल में लोगों को मदद और राहत पहुंचाने में उन्होंने कई उपक्रम चलाए। हालिया वह डेंगू से संक्रमित हुई उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

Join our Telegram, facebook page