Pune News | OMG! पुणे में भैंस के धक्का देने पर आईटी इंजीनियर ने सीधे मालिक के खिलाफ कराया मामला दर्ज..VIDEO

पुणे : Pune News | भैंस द्वारा धक्का देने से पत्नी के साथ बाईक पर जा रहे आईटी इंजीनियर घायल हो गया, उसकी उंगलियों पर चोट लगी है। (Pune News) इस आइटी इंजीनियर (IT Engineer) ने सीधा लष्कर पुलिस थाने (Lashkar Police Station) में जाकर भैंस के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज (register FIR) कराया है। लष्कर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जुबेर असलम शेख (उम्र 38, नि. निलकंठ विहार, कैम्प) ने शिकायत दी है। इसके अनुसार अब्दुल रजाक कुरेशी, सदाकत कुरेशी, नदाफत कुरैशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जुबेर शेख अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी एक आदमी भैंस लेकर खड्डा बाजार में जा रहा था। मोहम्मद स्ट्रीट पर कुरेशी दरबार में जाने के दौरान अचानक भैंस बिगड़ गई। उस वजह से ये दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए। इसमें जुबेर के उंगलियों में चोट लग गई।

जुबेर एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता है। इस घटना के बारे में उसने लष्कर पुलिस थाने में 8 दिन पहले शिकायत दी थी। पुलिस ने घटना की जांच कर भैंस के मालिक से पूछताछ की। उसके बाद मामला दर्ज किया।

आरोपी कुरेशी ग्वाले का व्यवसाय अरता है। कैम्प में उसका बड़ा गौशाला है। उसके पास इस बिजनेस का सरकारी लाइसेंस भी है, ऐसा पुलिस ने बताया। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रह्लाद डोंगले कर रहे हैं।

Pune Crime | पुणे के दौंड में साथ लिया फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी, महिला से छेड़छाड़ 

घरकाम के लिए जा रही महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ (Molestation) करने के मामले (Pune Crime) में पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  आरोपी का नाम अनिल सखाराम शिंदे (Anil Sakharam Shinde) (उम्र 32, नि – दौंड) है।  उसके खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन (Bund Garden Police Station) में केस दर्ज किया (Pune Crime) गया है।