Pune News | अब नए साल में ही होगी प्रभाग संरचना जारी

पिंपरी : Pune News | राज्य चुनाव आयोग (state election commission) को आगामी नगरपालिका चुनावों के लिए 139 सीटों और 46 वार्डों की संरचना मसौदा योजना प्रस्तुत करने के बाद अब नए साल में ही जारी होने की संभावना है। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के निर्वाचन विभाग (election department) के सूत्रों के अनुसार अब जनवरी के पहले सप्ताह अंत तक वार्ड संरचना जारी होने की उम्मीद है। निगम के चुनाव भी मार्च के बाद होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि राज्य सरकार (State Government) ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पर मचे घमासान के चलते 6 माह तक चुनाव आगे धकेलने की तैयारी में (Pune News) है।

 

अगले साल फरवरी – मार्च 2022 में पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) समेत राज्य में 22 नगर निगमों के चुनाव को होने तय थे। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने रॉ वार्ड स्ट्रक्चर (Raw Ward Structure) बनाने के कार्यक्रम की घोषणा की थी। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम में 139 सीटों के लिए 46 वार्ड होंगे। इसमें तीन सदस्यों वाला 45 वार्ड और चार सदस्यों वाला एक वार्ड शामिल है। राज्य चुनाव आयोग ने 30 नवंबर तक नगर निगम क्षेत्र के लिए वार्ड स्ट्रक्चर का रफ प्लान तैयार करने का आदेश दिया था। हालांकि 6 दिसंबर को नगर निगम ने रॉ वार्ड गठन का मसौदा राज्य चुनाव आयोग को सौंप दिया। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जांच पड़ताल की थी।

 

चुनाव आयोग ने निगम द्वारा प्रस्तुत वार्ड संरचना के मसौदे में सड़कों, सीमाओं, नदियों और नालों से संबंधित नियमों की जाँच की गई। उसके बाद 20 दिसंबर तक वार्ड संरचना की घोषणा होने की उम्मीद थी। हालांकि, वार्ड संरचना की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में वार्ड संरचना की घोषणा की जाएगी। इसके बाद आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे। उसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समूह का आरक्षण का ड्रा जाएगा। जनवरी में वार्ड संरचना की घोषणा होने पर मार्च में चुनाव होने की संभावना निगम प्रशासन (Corporate Administration) ने जताई है। पहले चरण में 2020 में और दूसरे चरण में मार्च 2022 में पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होनेवाले निगमों के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राज्य सरकार 6 माह तक नगर निगमो के चुनाव टालने की तैयारी में है।

 

 

 

 

Pune | मोबाईल टॉवर पर संपत्ति कर निर्धारण के गठित हुई समिति 

 

Pune Crime | पति का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही पत्नी की हादसे में मौत