Pune News | पिंपरी चिंचवड शहर में ‘नो वैक्सीन, नो एंट्री’!

पिंपरी : Pune News | कोविड और उसके नए वेरियंट ओमीक्रोन (Omicron variant) को फैलने से रोकने के लिए पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) में एहतियाती उपाय के तौर पर वैक्सीन की दो खुराक देना सुनिश्चित करने के बाद ही ‘ब्रेक द चेन’ के तहत सभी नागरिकों को प्रवेश दिया जाना चाहिए। पिंपरी चिंचवड़ नगर आयुक्त राजेश पाटिल (Rajesh Patil) ने शहर में ‘नो-मास्क, नो-एंट्री, नो-वैक्सीन नो एंट्री’ की नीति का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया (Pune News) है।

 

इसके साथ ही, शादी समारोहों, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उपस्थिति की सीमा को घटाकर 50 कर दिया गया है और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। सभी स्कूल, कॉलेज, दुकानें, निजी और सरकारी कार्यालय, बैंक, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, बार, मॉल और अन्य प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारियों को टीके की दोनों खुराक दी जाए। सामान्य अपवादों की स्थिति और अति आपात स्थिति को छोड़कर सभी आस्थापना, कार्यालय में आने वाले सभी नागरिकों को टीकाकरण (vaccination) की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र जांच कर ही प्रवेश देने को कहा गया है।

 

हाल नुमा स्थानों या खुले में आयोजित शादियों के लिए उपस्थित लोगों की संख्या 100 से घटाकर 50 कर दी गई है। इसी तरह हॉल में या खुली जगह में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक या राजनीतिक आयोजनों के लिए उपस्थितों की सीमा को घटाकर 50 कर दिया गया है। जबकि अंतिम संस्कार में अब अधिकतम उपस्थिति 20 होगी। नगर निगम आयुक्त राजेश पाटिल ने यह स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध 31 दिसंबर की रात 12 बजे से प्रभावी हैं। शहर में ‘नो-मास्क, नो-एंट्री, नो-वैक्सीन नो एंट्री’ की नीति का कड़ाई से पालन करने का आदेश देने के साथ ही उन्होंने आदेश व नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

 

 

 

Pune News | अस्वच्छता खोजने के लिए नगर निगम ने नियुक्त किये समन्वयक

 

Pune News | भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा नगरसेवक के खिलाफ मामला दर्ज