Pune News: लोनावला की वादियों में बारिश का मजा लेने गए 3000 पर्यटकों से वसूला गया 22 लाख से अधिक जुर्माना

लोनावला: ऑनलाइन टीम- कोरोना के कहर से धीरे-धीरे देश और खासकर के महाराष्ट्र उबर रहा है। राज्य में लगाए गए लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। इसका फायदा उठाकर लोग मनमानी कर रहे हैं और बारिश का मजा लेने के लिए लोनावला पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोनावला पहुंचे लगभग 3000 पर्यटकों पर 22 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

राज्य में अभि वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है, फिर भी लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से खासकर के मुंबई-पुणे से लोग खंडाला और लोनावला घूमने के लिए आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को यहाँ पर बहुत भीड़ देखी गई थी। इन लोगों भारी जुर्माना वसूला गया है।

लोनावला खंडाला में बढ़ते कोरोना कहर पर लगाम लगाने के लिए पुणे जिलाधिकारी ने धारा 144 लागू किया है। इसके अनुसार 5 व 5 से अधिक लोग एक ज पर जमा नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद बहुत सारे पर्यटक यहाँ पर आ रहे हैं।

अब लोनावला सिटी और ग्रामीण पुलिस द्वारा यहाँ पर आनेवाले पर्यटकों से अपील कर रहा है कि लोग यहाँ घूमने के लिए नहीं आएं। इसके अलावा पर्यटकों को सूचित करने के लिए स्थानीय लोनावला नगर निगम, लोनावला सिटी और लोनावला ग्रामीण पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर बोर्ड लगाए गए हैं। हैं। शहर के मुख्य चौराहे पर नाकाबंदी भी की गई है।

नियम तोड़नेवाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी देते हुए लोनावला सिटी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप पवार ने बताया कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करनेवाले 3000 से अधिक पर्यटकों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 22 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। 100 से अधिक पर्यटकों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।