Pune News | पश्चिम महाराष्ट्र में मेट्रो का जाल बढ़ेगा, AC के टिकट दर पर मेट्रो में सफर कर पाएंगे 

पुणे, 24 सितंबर : Pune News | वाघोली से शिरूर के बीच 50 किलोमीटर का नया प्लान तैयार किया गया है।  इस सड़क में  ग्राउंड फ्लोर पर 8 लेन और पहली मंजिल पर 6 लेन का फ्लाईओवर (flyover) होगा।  यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने पुणे (Pune News) में बोलते हुए दी।  फ्लाईओवर के  भूमिपूजन कार्यक्रम (Bhoomi Pujan program of flyover) में वे बोल रहे थे।  समुद्र सेतु वसई-विरार तक ले जाने की भी उन्होंने जानकारी दी।  साथ ही दिल्ली (Delhi) को  नरीमन पॉइंट (Nariman Point) से जोड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।

जिले में मेट्रो का जाल बढ़ेगा 
पुणे से कोल्हापुर, सोलापुर, बारामती, नगर, लोनावला, हाईवे के ब्रॉड गेज पर 8 डिब्बे की मेट्रो चलेगी।  इस मेट्रो में विमान जैसी सुविधा होगी।  इसकी टिकट एसी ट्रेन की तरह होगी।  यह ट्रेन प्रति घटना 140 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी।  यह जानकारी नितिन गडकरी ने दी है. इससे लोगों के पैसे बचेंगे और पर्यावरण को भी फायदा होगा।  यह विश्वास नितिन गडकरी ने जताया है।

Pune News | राज्य में पुणे जिले में सबसे अधिक कोरोना मरीज (corona patient) मिले थे।  पुणे जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट (corona positivity rate) भी अधिक थी।  लेकिन जिले में वेक्सीनेशन (vaccination) बढ़ाये जाने के कारण पुणे (Pune News) और पिंपरी -चिंचवड़ शहर सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिविटी रेट पिछले महीने भर से कंट्रोल (positivity rate in control) में  है।  फ़िलहाल पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।  इस रेट को नियंत्रण में रखने में वेक्सीनेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जनवरी महीने में जिले में वेक्सीनेशन मुहीम (vaccination campaign) की शुरुआत हुई थी।  ग्रामीण क्षेत्र में 36 लाख 2 हज़ार 624 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य था।  पुणे शहर में 30 लाख 927 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था।  जबकि पिंपरी चिंचवड़ परिसर में 19 लाख 36 हज़ार 154 नागरिक को मिलाकर 85 लाख 39 हज़ार 706 लोगों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य प्रशासन ने रखा था।  इनमे फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ सेवक, 45 और 65 से  अधिक  उम्र के नागरिकों के वेक्सीनेशन को प्राथमिकता दी गई थी।  1 हज़ार 285 केंद्रों से वेक्सीनेशन की शुरुआत हुई।