Pune News : निजी कार में यात्रा करते समय मास्क अनिवार्य नहीं, लेकिन।…

पुणे : ऑनलाइन टीम – कोरोना महामारी को देखते हुए दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। हालाँकि, अब जब कोरोना की संख्या घट रही है और कोरोना वैक्सीन की शुरुआत भी हो गई है। इससे देखते हुए नियम में कुछ छूट दी गयी है। जानकारी के मुताबिक, पुणे शहर में चार पहिया वाहन में परिवार के साथ यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। लेकिन, कार में सवार सभी यात्री एक ही परिवार से होना जरूरी है।

https://youtu.be/8kIKWDZpxCY

मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा है कि यह रियायत केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। मुरलीधर मोहोल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मेयर मुरलीधर मोहोल ने एक ट्वीट में कहा कि चार पहिया वाहन में परिवार के साथ यात्रा करते समय मास्क की जरूरत नहीं है। यह छूट केवल निजी वाहनों के लिए है और इसमें यात्रा करने वाले व्यक्ति को परिवार से संबंधित होना चाहिए।

मुरलीधर ने कहा कि राज्य में मुंबई, ठाणे और पुणे में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में पाए गए हैं। कोरोना की पृष्ठभूमि में चार पहिया वाहन में यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। यह निर्णय एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संचरण को रोकने के लिए किया गया था। हालाँकि, अब पुणे में कोरोना नियंत्रण में है और गाड़ी चलाते समय मास्क की आवश्यकता नहीं है। यह रियायत केवल निजी वाहनों को दी जाती है।