Pune News : सैन्य परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मेजर रैंक का अधिकारी गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – सेना की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किये गये एक मेजर को बुधवार को यहां एक अदालत ने 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी मेजर वसंत विजय किलारी (45) को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदार के समक्ष पेश किया गया था। बता दें कि आर्मी एक्जाम पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस ने दो आर्मी मेजर लेवल के अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

एक आर्मी मेजर को दिल्ली से और दूसरे मेजर को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पेपर लीक होने की वजह से 28 फरवरी को होने वाले (CEE) को पूरे भारत में रद्द करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, आर्मी के कुछ और बड़े अधिकारी पुणे पुलिस की रडार पर हैं। यह पूरा ऑपरेशन मिलिट्री इंटिलिजेंस और पुणे पुलिस का है।

आरोपी मेजर वसंत विजय किलारी (45) को अदालत ने 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सरकारी अभियोजक प्रेमकुमार अग्रवाल ने किलारी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि किलारी इस मामले में तमिलनाडु से रविवार को गिरफ्तार मेजर रैंक के एक अन्य अधिकारी थिरू मुरुगन थांगवेलु के सहपाठी हैं।

इस मामले में इससे पहले थिरू मुरुगन थंगवेलू (47, नि. तमिळनाडू), किशोर महादेव गिरी (40 , नि. बारामती), माधव शेषराव गिते (39, नि. सॅपिअर विहार कॉलनी), गोपाळ युवराज कोळी (39, नि. दिघी), उदय दत्तू औटी (23, नि. खडकी), भारत लक्ष्मण अडकमोळ (37, नि. पाचोरा) इन सभी को गिरफ्तार किया जा चूका है। जिसमें किशोर, माधव और उदय तीनो न्यायालय की कस्टडी में है। जबकि अन्य दो पर आपराधिक मामले दर्ज है।