Pune News | महाराष्ट्र : पुणे मनपा ने वेक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाया, एक दिन में करीब 51 हज़ार लोगों का वेक्सीनेशन 

पुणे (pune news ), 30 जून : पुणे मनपा (pune news ) ने वेक्सीनेशन (vaccination) में नया रिकॉर्ड बनाया है।  तीन दिनों में एक लाख लाख लोगों का वेक्सीनेशन किया गया है।  सरकार दवारा पर्याप्त  संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराये जाने के बाद पुणे मनपा (pune news) के वेक्सीनेशन (vaccination) में गति आ गई है।  हर दिन प्राइवेट और मनपा के वेक्सीनेशन सेंटर (vaccination center )को मिलाकर 60 हज़ार लोगों के वेक्सीनेशन की क्षमता तैयार की गई है।

20 दिनों में पुरे शहर का वेक्सीनेशन पूरा हो सकता है

26 जून को अब तक का सबसे अधिक वेक्सीनेशन एक दिन दिन में करीब 51 नागरिकों को वैक्सीन (vaccine) दिया गया।  26 तारीख से अगले तीन दिन में 1 लाख 2 हज़ार 603 लोगों का वेक्सीनेशन (vaccination) किया गया। अगर वैक्सीन पर्याप्त संख्या में मिलती है तो 20 दिनों में पुरे शहर का वेक्सीनेशन पूरा हो सकता है।  अब तक शहर के 13 लाख लोगों का पहला डोज पूरा हो चुका है।  अभी 25 लाख लोगों का वेक्सीनेशन बाकी है।  यह अनुमान मनपा के मेडिकल अधिकारियों ने लगाया है।

 

फ़िलहाल पहली डोज करने वाले नागरिको की संख्या 1312549 है और दूसरी डोज पूरी करने वालों की संख्या 360970 है।

पुणे की कुल आबादी 2634800 है

 

जबकि शहर के बाहर जाने वाले और शहर में वेक्सीनेशन के लिए आने वाले नागरिकों को देखते हुए नागरिकों की कुल संख्या 35 लाख है।

 

यह जानकारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वैशाली जाधव ने दी है।

 

अगर पर्याप्त में वैक्सीन उपलब्ध होता है और इसी गति से वेक्सीनेशन होता है तो सभी नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए 30 से 40 दिनों का वक़्त लग सकता है।