Pune News | महाराष्ट्र : पुणे पर नहीं गाने पर ध्यान दे, राष्ट्रवादी का अमृता फडणवीस पर निशाना 

पुणे, 6 अगस्त : (Pune News) राज्य सरकार ने 26 जिलों से प्रतिबंध हटाया है।  इन जिलों में रात 8 बजे तक दुकानें खोलने की परमिशन (permission) दी गई है. लेकिन इससे अलग रखे गए 11 जिलों में प्रमुख रूप से पुणे (Pune News) भी शामिल है।  इसे लेकर पुणेवासी व्यापारी सरकार से नाराज है।  इसे देखते हुए अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) कर प्रशासन और राज्य सरकार से सवाल किया है।  साथ ही स्थानीय लोगों को धरना आंदोलन करने का सुझाव दिया है।  इसके बाद अब अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) पर राष्ट्रवादी और शिवसेना (shivsena) ने  निशाना साधा है।

अमृता फडणवीस गुरुवार को पुणे के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी।  धागा हैंडलूम महोत्सव का  पुणे में आयोजन किया गया है।  महोत्सव का उद्घाटन अमृता फडणवीस के हाथों किया गया।  इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनज़र नियमों का पालन कर खरीदारी करे।  राज्य में कई जगहों में नियमों में छूट दी गई है।  इसलिए वहां कामकाज शुरू हो गया है।  पुणे में पॉजिटिविटी रेट 4% से नीचे होने के बावजूद पुणे को क्यों नहीं राहत दी जा रही है ? मुंबई से प्रतिबंध हटा दिए गए है।  फिर पुणे में क्यों नहीं ? इसके लिए आपको धरना देना चाहिए ? यह अपील अमृता फडणवीस ने पुणेवासियों से की है।  इस पर पुणे की राष्ट्रवादी की नेता रुपाली चाकणकर ने  जवाब दिया है।
रुपाली चाकणकर ने अमृता फडणवीस पर जोरदार हमला बोला है।  अमृता ने पुणेवासियों को धरना-आंदोलन करने की सलाह दी थी।  इस पर चाकणकर ने हमला करते हुए कहा कि पुणे पर नहीं गाने पर ध्यान दे।  यह कहते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या नियंत्रण में आने पर लोगों को बाहर निकलने की अपील करे और फिर से मरीजों की संख्या बढ़ी की उसका ठीकरा सरकार पर फोड़ दे ।  दो तरह की बातें करने का काम अमृता भाभी कर रही है।  पुणेवासियों को क्या करना है और क्या नहीं, यह बताने की बजाय वे अपने गाने की लाइनों पर ध्यान दे  .
कौन अमृता फडणवीस ? विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी क्या ? नमकीन छलनी।  ऐसी उनकी स्थिति है।  इस तरह से शिवसेना नेता और मुंबई की महापौर किशोरी पेड़णेकर ने निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि मुझे उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना है।  यह कहकर इस मुद्दे को टाल  दिया।  लेकिन चुभते हुए शब्दों में उन्होंने अमृता फडणवीस पर निशाना साधा है।