Pune | पुणे के महंमदवाड़ी में तेंदुए के दर्शन ! नागरिकों में घबराहट, वन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया (CCTV वीडियो )

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune) के महंमदवाड़ी (वाडकरमला ) में रविवार को एक सात महीने का तेंदुआ (Leopard) दिखाई दिया था।  इसके बाद मंगलवार को अंगुल पार्क (Angul Park) से तेंदुए के गुजरने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई है।  तेंदुआ सुरक्षा दीवार को फांद कर गया है।  नागरिकों का कहना है कि इसके बाद तेंदुए के पैर के निशान संकेत पार्क में नज़र आये  है।  परिसर के एक नागरिक के घर के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ  स्पष्ट रूप से नज़र आ रहा है। इस घटना (Pune) से परिसर में भय का वातावरण है।  इस घटना की जानकारी मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।  तेंदुए का जल्द से जल्द बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों दवारा की जा रही है।
पुणे के महंमदवाड़ी  रोड (Mohammadwadi Road) के जाधवमला (Jadhavmala) में अंगुल पार्क लेन 2 के एक घर के पास से तेंदुआ के  जाने की तस्वीर सीसीटीवी (CCTV Footage) में कैद हो गई है।  रात करीब डेढ़ बजे तेंदुआ जाता नज़र आ रहा है।  तेंदुआ सुरक्षा दीवार  की  छलांग लगाकर संकेत पार्क (Sanket Park) में जाता दिख रहा है। यह जानकारी वनक्षेत्र अधिकारी मुकेश सनस (Forest Officer Mukesh Sanas) ने दी है.

 

 

संकेत पार्क के एक नागरिक ने बताया कि घर के पास से तेंदुआ गुजरा है।  यह सीसीटीवी में साफ़ रूप से दिख रहा है।  पिछले सप्ताह वाडकर मला (Wadkar Mala) के गौशाला के एक बछड़े पर तेंदुए (Leopard) ने  हमला किया था।  इसके बाद फिर से परिसर में तेंदुए के दिखने से नागरिकों में भय का वातावरण है।  वन विभाग से  परिसर में रात की गश्त बढ़ाने और तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग की है।

 

पिछले सप्ताह वन अधिकारी मधुकर गोड़गे (Forest Officer Madhukar Godge) ने बताया था कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि तरस या लोमड़ी है।  इसके बाद आज सुबह परिसर के नागरिकों को सीसीटीवी में तेंदुए नज़र आया है।  यह घटना तीन दिन हुई है।  वन अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) देखा है।  इसमें तेंदुआ साफ़ रूप से नज़र आ रहा है।

 

 

Pune Crime | पुणे के बिबवेवाड़ी में 14 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी लड़की की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार ; पुलिस ने 12 घंटे में हत्यारों को पकड़ा