Pune News : ज्वैलरी चोरी, डकैती करने वाले शातिर चोर को स्वारगेट पुलिस ने पकड़ा

पुणे : ऑनलाइन टीम – शहर के भीड़भाड़ वाले जगहों से ज्वैलरी चोरी और डकैती करने वाले चोर को स्वारगेट पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ 4 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने पौने तीन लाख रुपए के गहने जब्त किये है। आरोपी का नाम सर्फराज इकबाल मोमीन (22, नि. सय्यदनगर, गल्ली नं. 12, हडपसर) है।

शहर में बढ़ रहे चोरी, डकैती को रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने चोरों की तलाश कर उन्हें पकड़ने का आदेश दिया। जिसके बाद स्वारगेट पुलिस स्टेशन पुलिस ने शातिर चोरों की जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान पुलिस हवालदार सचिन कदम व ज्ञाना बडे को गुप्त जानकारी मिली की शातिर चोर सर्फराज नटराज हॉटेल के पास रुका है।

जिसके बाद पुलिस उपायुक्त सागर पाटील व वरिष्ठ निरीक्षक बाळासाहेब कोपनर के मार्गदर्शन में सहाय्यक निरीक्षक अमोल रसाळ, उपनिरीक्षक सुरेश जायभाय, टीम के मनोज भोकरे, सचिन दळवी, सोमनाथ कांबळे, संदिप साळवे, लखन ढावरे, वैभव शितकाल, शंकर गायकवाड, ऋषिकेश तिटमे की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुन्हा काबुल किया। आरोपी के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। वहीं पुलिस को 2 लाख 80 हजार रुपए के गहने बरामद हुए।