Pune News : जयप्रकाश पुरोहित बने भाजपा पुणे शहर राजस्थानी आघाडी के शहर अध्यक्ष  

पुणे : ऑनलाइन टीम – फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न अधिकारियों की घोषणा की जा रही है। पुणे शहर में एक बड़ा राजस्थानी समुदाय है। इस समुदाय के वोटर भी अब कई निर्वाचन क्षेत्रों में काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थानी आघाडी में मोर्चा शुरू कर दिया है।  आघाडी के अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश पुरोहित को चुना है।

जयप्रकाश पुरोहित पिछले 30 सालों से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहे है। उनके पिता भी भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे। जयप्रकाश पुरोहित ताड़ीवाला रोड जैसे क्षेत्रों में कई वर्षों से काम कर रहे हैं। साथ ही वह प्रभाग समिती के सभासद के रूप में कार्यरत है। उनके कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। अध्यक्ष जगदीश मुळीक, रवी अनासपुरे और राजेश पांडये के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया।