Pune News| पुणे में 17 वर्षीय लड़के की 8 से 10 लोंगों ने मिलकर की हत्या, इलाके में मची खलबली

पुणे: ऑनलाइन टीम- दत्तवाडी इलाके में एक नाबालिक लड़के की 8 से 10 लोंगो कोयते से वार कर हत्या कर दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इस घटना से एक बार फिर से दत्तवाड—परिसर दहल गया।

हत्या हुए युवक का नाम सौरभ तानाजी वाघमारे (उम्र 17) है। इस मामले में अपराध दर्ज करने का काम शुरू है।

मिली जानकारी के अनुसार सौरभ पर भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज है। इस बीच रविवार को रात के 9 बजे पर्वती इलाके में 8 से 10 लोगों की टोली ने सौरभ को पकड़ा। उसके बाद कोयते से लगातार वार कर उसकी निर्शंस हत्या कर दी। इसक बाद यह गैंग घटनास्थल से फरार हो गई। हत्या की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही दत्तवाडी पुलिस पहुंची।यह हत्या क्यों हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं चला। हालांकि पहले के विवाद और दुश्मनी के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।