Pune News | दिव्यांगों ने आपस में शादी की तो मनपा देगी 2 लाख की वित्तीय मदद

पिंपरी : Pune News | वैश्विक दिव्यांग दिवस (Global Disability Day) के उपलक्ष्य में पिंपरी चिंचवड़ मनपा (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) की ओर से एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। शहर के दिव्यांग ने दिव्यांग व्यक्ति से विवाह किया तो उस नवदंपति को मनपा (Municipal Corporation) की ओर से दो लाख रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी। चिंचवड के प्रा. रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह (Ramakrishna More Auditorium) में मनपा की ओर से आयोजित दिव्यांग दिवस के कार्यक्रम का उदघाटन करने के बाद महापौर ऊषा ढोरे (Mayor Usha Dhore) ने इसकी आधिकारिक घोषणा (Pune News) की।

 

इस मौके पर पद्मश्री गिरीश प्रभुणे, उपमहापौर नानी उर्फ हिराबाई घुले, सत्तारुढ पक्षनेता नामदेव ढाके, आयुक्त राजेश पाटील, महिला व बालकल्याण समिती सभापती सविता खुले, शहर सुधारणा सभापती अनुराधा गोरखे, जैव विविधता व प्रबंधन समिती अध्यक्षा उषा मुंढे, ब प्रभाग अध्यक्ष सुरेश भोईर, नगरसदस्या शर्मिला बाबर, निर्मला गायकवाड, कमल घोलप, ज्येष्ठ सामाजिक कार्यकर्ते मानव कांबले, उप आयुक्त अजय चारठाणकर, सहायक आयुक्त अण्णा बोदडे, श्रीनिवास दांगट, जनसंपर्क विभाग के प्रफुल्ल पुराणिक, दिव्यांग समेत विविध संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

महापौर माई ढोरे ने विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों और शहर के विकलांग लोगों को भी बधाई देते हुए अपील की कि विकलांग व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाने के लिए मनपा (PCMC) विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है और जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनपा शहर के हर हिस्से को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकलांग व्यक्तियों के लिए अधिकतम योजनाओं को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। महापौर ने शहरी विकास विभाग द्वारा विकलांगों के लिए तैयार किए गए एप का विमोचन किया। इसके बाद ढोरे द्वारा पद्मश्री गिरीश प्रभुने (Girish Prabhune), दीक्षा डिंडे (Diksha Dinde), विभिन्न सामाजिक संगठनों के दिव्यांग प्रतिनिधियों, दिव्यांग नागरिकों और छात्रों को सम्मानित किया गया।

 

आयुक्त राजेश पाटिल (Rajesh Patil) ने विकलांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए विकलांगों के लिए एक अलग ऐप बनाया गया है और इस ऐप में विकलांगों द्वारा जमा किए गए आवेदनों की जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऐप के माध्यम से मनपा क्षेत्र के सभी विकलांग लोगों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

 

 

 

 

Pune News | दफ़नभूमि की मांग के लिए मुस्लिम भाइयों ने कसी कमर

 

Lalbabu Gupta | विश्व श्रीराम सेना के संस्थापक लालबाबू गुप्ता राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत

 

Pune | निल मेटल कंपनी में 13500 रुपये का वेतनवृद्धि का करार संपन्न