Pune News : महिला पुलिस के पति की हिंजवडी में हत्या

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – हिंजवडी के लक्ष्मी चौक में मामूली विवाद में पांच लोगों ने मिलकर मुंबई में कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मचारी के पति की हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार रात सवा 11 बजे के आसपास घटी।  मृतक का नाम राजकुमार मुरलीधर घुगे (48, नि. एमआयडीसी पुलिस कॉलोनी, अंधेरी ईस्ट, मुंबई) है। इस मामले में रमेश तुकाराम गायकवाड (48, नि. कांदिवली, मुंबई ईस्ट) ने हिंजवडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नंदकुमार श्रीपतराव ढोकळे (55), प्रमोद नंदकुमार ढोकळे (32, दोनों नि. नारायण कॉम्प्लेक्‍स, हिंजवडी), प्रशांत नंदकुमार ढोकळे (35, नि. जाधव वस्ती, ता. मुळशी) ऐसे गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम है। इसके साथ ही दो अन्य पर भी पुलिस ने अपराध का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार और आरोपी नंदकुमार का बीती रात हिंजवडी में एक वाईन्स शॉप के सामने स्नॅक्‍स्‌ देने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जब वे रमेश गायकवाड़ और उनके दोस्त लक्ष्मी चौक के एक होटल में से खाना खाकर बाहर निकले तब नन्दकुमार और उसके साथियों ने राजकुमार से मारपीट की, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों ने रमेश को पुणे छोड़कर निकल जाने के लिए धमकाया। पुलिस ने फ़िलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक राजकुमार की पत्नी मुंबई में पुलिस कर्मचारी है। इस मामले की जांच हिंजवडी पुलिस कर रही है।