Pune News : पत्नी के नहाते समय पति ने बनाया Video, मामला दर्ज

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे में पति द्वारा अपनी ही पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 मई 2021 को देहुरोड इलाके में सामने आई।

पीड़िता ने शुक्रवार को देहुरोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति देहुरोड इलाके में अपनी दो बेटियों के साथ रहता है। आरोपी पिछले चार-पांच साल से शिकायतकर्ता पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। जब दोनों लड़कियां और पति घर पर थे, तब पीड़िता घर के नल में नहा रही थी। इस दौरान आरोपी पति ने पत्नी का वीडियो बना लिया।

जिसके बाद पत्नी ने इसकी शिकायत देहुरोड पुलिस के पास दर्ज कराई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अस्पष्ट जवाब भी दिए। हालांकि, पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने पर आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया। आरोपी ने फ़ोन से वीडियो हटा दिया था। लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल की तलाशी ली तो वीडियो मिला गया।

इसी के तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बाद में मावल तालुका की वडगांव अदालत में पेश किया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक  कुंदा गावडे-डिसोजा मामले की जांच कर रहे हैं।