Pune News | हडपसर – हैदराबाद – हडपसर एक्सप्रेस की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी

पुणे : Pune News | सोलापुर  मंडल के दौंड – कुर्डूवाड़ी रेलखंड (Daund – Kurduwadi railway line) पर ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन आदि तकनीकी कार्यों के लिए ब्लॉक के चलते हड़पसर – हैदराबाद – हड़पसर  (Hadapsar – Hyderabad – Hadapsar Express) के बीच चलनेवाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17014/17013 की सेवाएं दिसंबर माह में कुछ दिनों के लिए हड़पसर – कुर्डुवाडी – हड़पसर (Hadapsar – Kurduvadi – Hadapsar) के बीच रद्द करना प्रस्तावित (Pune News) किया गया था  लेकिन अब ब्लाक की  अवधि में भी इस गाड़ी की सेवाएं हडपसर – हैदराबाद –  हड़पसर  के बीच सामान्य रूप से चलेंगी।

 

सोलापुर मंडल पर तकनीकी कार्यों के ब्लाक के कारण गाड़ी शॉर्ट टर्म

 

सोलापुर  मंडल के दौंड – कुर्डूवाड़ी रेलखंड पर ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन आदि तकनीकी कार्यो के लिए ब्लॉक लेने के कारण  दिनांक 13, 16, 18 , तथा 20 दिसंबर को हैदराबाद से हड़पसर के लिए चलनेवाली गाड़ी संख्या  17014 हैदराबाद – हडपसर एक्सप्रेस कुर्डूवाडी में शॉर्ट टर्मिनेट की जायेगी अर्थात यह गाड़ी कुर्डूवाडी -हडपसर के बीच रद्द रहेगी इसी प्रकार दिनांक 14, 17, 19 तथा 21 दिसंबर को हडपसर से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली गाड़ी संख्या  17013 हडपसर- हैदराबाद एक्सप्रेस कुर्डूवाडी से हैदराबाद के लिए रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी हड़पसर – कुर्डूवाडी के बीच रद्द रहेगी I

 

 

 

Pune News | उरूली स्टेशन पर  चित्रकारी और विशेष उद्यान का अभिनव उपक्रम

 

Sanjay Raut | FIR दर्ज होने के बाद संजय राउत ने कहा- सीबीआई, आयकर और ईडी…