Pune News : गे ने की पुणे के NCL में PhD कर रहे ‘पंडित’ की हत्या, डेटिंग साईट पर मिले थे दोनों

पुणे : ऑनलाइन टीम – एनसीएल प्रयोगशाला में PhD कर रहे युवक की हत्या के रहस्य का खुलासा हो गया है। एक गे ने प्रेम संबंध में उसकी हत्या कर दी। युवक की गला काटकर और पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सुस खिंडीत पर फेक दिया था।

इस मामले में रविराज क्षीरसागर (35) किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक का नाम सुदर्शन उर्फ बाल्या बाबुराव पंडीत (30, नि. शिवनगर, सुतारवाडी, मूल नि. जानेपळ, ता. जाफराबाद, जि. जालना) है। इस मामले की शिकायत पंडीत के यांचा चचेरा भाई संदीप (34) ने चतु:शृंगी पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन जालना का रहने वाला था। वह राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल) से रसायनशास्त्र विषय पर पीएचडी कर रहा था। डेढ़ साल पहले वह पुणे आया था। वह सुतारवाडी इलाके में पेईंग गेस्ट में रहता था।

इस बीच डेटिंग साईड पर सुदर्शन और रविराज की पहचान हुई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। कुछ कारण से दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कल आरोपी ने सुदर्शन की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए मृतक के चेहरे पर पत्थर से मारा। फिर वह फरार हो गया।

शनिवारी सुबह सूस खिंडीत मॉर्निंग वॉक के लिए गयी लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। चतुःश्रृंगी व गुन्हे शाखा  मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया है।

यह कारवाई परिमंडळ पांच के उपायुक्त पंकज देशमुख यांच्या मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक शेवाळे, पुलिस निरीक्षक दादासाहेब गायकवाड के मार्गदर्शन में पनिरीक्षक मोहन जाधव, प्रकाश आव्हाड, सुधीर माने, ज्ञानेश्वर मुळे, संतोष जाधव, आशिष निमसे की टीम ने की।  हत्या के बाद आरोपी रविराज ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार वालों ने कहा कि पत्नी को संभाल नहीं पाने की वजह से वो आत्महत्या करने जा रहा था।