Pune News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 1 लाख रुपए और डेढ़ तोले की अंगूठी की लूट

पुणे : ऑनलाइन टीम –  इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की से 1 लाख रुपए और डेढ़ तोले की अंगूठी की लूट घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने ओम अविनाश गाडे (19) के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसकी शिकायत पीड़ित की मां ने मार्केटयार्ड पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और अन्य आरोप दर्ज कर लिए है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। इसी माध्यम से आरोपी और पीड़ित की जान पहचान एक साल पहले हुई थी। बाद में व्हाट्सऐप में बात होने लगी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से मिले। फिर दोनों की अच्छी दोस्ती हो गयी। इस दौरान आरोपी ने लड़की का विश्वास हासिल कर लिया। साथ मुझे पैसों की जरुरत है आरोपी ने ऐसा कहा।

युवती ने सोचा दोस्त में सच में पैसों की जरुरत है। जिसके बाद उसने 1 लाख रुपए और डेढ़ तोले की एक अंगूठी ऐसे कुल 1 लाख 60 हजार रुपए दिए। लेकिन, युवक ने लड़की द्वारा दिए गए पैसे वापस नहीं किये। इसके बाद उसने युवती का यह कहते हुए पीछा करना शुरू कर दिया कि वह उससे प्यार करता है। मना करने पर वह उसे परेशान करने लगा। युवती ने तब परिवार को इस तरह की बात बताई। उसकी मां ने फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवकों की तलाश कर रही है। मार्केटयार्ड पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस बीच जांच में पता चला है कि युवक के खिलाफ पहले से स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।