Pune News : व्यापारी समेत किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी! आशिष अरणकल्लेला गिरफ्तार, भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

पुणे : ऑनलाइन टीम – लॉकडाउन के दौरान सब्जी का कारोबार करने का लालच दिखाकर एक व्यापारी समेत किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी का आंकड़ा अब तक सवा करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आरोपी का नाम आशिष अरुण अरणकल्ले (नि. आंबेगाव बुद्रुक) है। इस मामले की शिकायत अविनाश पासलकर (34) ने दर्ज कराई है। जिसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता का कंस्ट्रक्शन साईड के पास सामग्री की आपूर्ति का व्यापार है। इस शिकायतकर्ता और आरोपी की जान पहचान हुई। पिछले साल कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था। जिससे सभी बिजनेस ठप हो गया था। लेकिन, अति आवश्यक सेवा जैसे दूध, सब्जी और किराना यह दुकाने शुरू थी। इस अवधि में इसका शानदार कारोबार हुआ था। इस अवधि में कई लोगों ने सब्जी बेचने सहित अन्य व्यवसाय किए।

आरोपी आशिष ने शिकायतकर्ता से पार्टनरशिप में सब्जी बेचने का व्यापार कर ज्यादा मुनाफा का लालच दिखाया। उन्होंने हिसाब दिखाया कि उन्हें एक दिन के हजारों रुपये मिलेंगे। उनके साथ के अन्य दो लोगों को भी बहकाया। इस तरह शिकातकर्ता ने आरोपी को कुछ पैसे दिए। आरोपी ने वह पैसा बाद में रिफंड कर दिया। जिसके बाद शिकायकर्ता को आरोपी पर पूरी तरह भरोसा हो गया।  जिसके बाद अलग-अलग करके कुल 87 लाख रुपये दिए।

इसके बदले आरोपी ने केवल 3 लाख रुपए वापस किये। 84 लाख रुपए अब तक वापस नहीं किये। साथ अन्य दोनों ने भी आरोपी को पैसे दिए थे। आरोपी ने उनका भी पैसा वापस नहीं किया।  इसी तरह की किसानों से सब्जी, प्याज खरीदकर उन्हें भी पैसा नहीं देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की रकम 1.5 करोड़ रुपये तक होने की संभावना है। कुछ और भी शिकायतें आ रही हैं। वरिष्ठ निरीक्षक जगन्नाथ कळसकर ने कहा कि आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा।