Pune News : मंडई सब्जी लने जा रहे शख्स को चाकू दिखाकर लूटने वाले चारों चोर गिरफ्तार  

पुणे : ऑनलाइन टीम – मंडई सब्जी लाने निकले शख्स पर दिन दहाड़े शिवाजी रास्ते पर चाकू दिखाकर लुटाने के मामले में चार आरोपी को फरासखाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स ने जब चोरों का विरोध किया तब आरोपियों ने उस पर गला और पेट में वार किया साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में आनंद बाळू सोनावणे (22, नि. धानोरी), प्रकाश वामन शिंदे (30, नि. टाकही मानुर, ता. पाथर्डी), नितीन हरी वेताळ (22, नि.पर्वती पायथा), अर्जुन दमपा थापा (36, नि. शुक्रवार पेठ) सभी गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम है। इस मामले की शिकायत बापू कांटे (47 ,नि. नेहरूनगर, पिंपरी) ने फरासखाना पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

कांटे पिंपरी का रहने वाला है। वह बुधवार शाम 4 बजे के आसपास सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी शिवाजी सड़क पर चार चोरों ने कांटे को रोका। जिसके बाद उनके जेब में हाथ डाला और जबरन ढाई हजार रुपये निकाले। कांटे ने चोरों का विरोध किया। तभी एक ने उसे गर्दन में छुरा मारा तो दूसरे ने पेट पर। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बाद में कांटे ने फ़ारसखाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। फ़ारसखाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सीसीटीवी द्वारा चोरों का पता लगा रही थी। इस दौरान अमोल सरडे व मयूर भोकरे की जानकारी मिली। पुलिस को जानकारी मिली की सभी आरोपी शनिवारवाडा के पीछे एक रूम में बैठा हुआ है।  जिसके बाद सहाय्यक आयुक्त सतीश गोवेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र लांडगे, राजेश तटकरे, अभिजित पाटील, जीनेडी, सचिन सरपाले मेहबूब मोकाशी, सयाजी चव्हाण, मोहन दळवी, आकाश वाल्मिकी, अभिनय चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई की।