Pune News | पुणे में फ्लैट की बिक्री में 74% की वृद्धि

पुणे : समाचार ऑनलाइन Pune News | कोरोना की वजह से पिछले वर्ष जून तक मंदी में चल रहे फ्लैट बिक्री इस बार शहर में तेज़ी से बढ़ा है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में फिर से अच्छे दिन आ गए है। पिछले वर्ष पहले छह महीने की तुलना में इस वर्ष घर खरीदने की रफ़्तार 74% बढ़ी है. पिछले वर्ष जनवरी से जून के बीच 10 हज़ार 49 घरों की बिक्री हुई थी। इस बार यह आंकड़ा जून के आखिर तक 17 हज़ार 474 रही. नाईट फ्रेंक इंडिया दवारा किये गए सर्वेक्षण से यह जानकारी सामने आई है। नाईट फ्रेंक इंडिया ने ‘इंडिया रियल इस्टेट जनवरी-जून 2021’ की स्टडी रिपोर्ट हाल ही में प्रकाशित की है। इसमें देश के आठ बड़े बाज़ार के रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। पिछले वर्ष जून तक लॉकडाउन की वजह से फ्लैट्स की बिक्री कम हुई थी।

Join our Telegramfacebook page for every update

बिक्री बढ़ने की वजह

– मार्च तक रहे स्टैम्प ड्यूटी में छूट

– हाउस कर्ज पर कम हुआ ब्याज दर

– बढे घरों की बढ़ी मांग

– पहली लहर के बाद अपना घर होने की महसूस की गई जरुरत

– बिल्डर्स दवारा दिया गया ऑफर

पश्चिम के औंध, बाणेर, वाकड, हिंजवडी, बावधन, पाषाण और पूर्व में विमाननगर, खराड़ी, वाघोली, हडपसर, धनोरी के छोटे बाज़ार ने पुणे में घरों की बिक्री पर अपना वर्चस्व बनाये रखा है। जून 2021 तक पश्चिम के बाज़ार मका नै बिक्री में सबसे अधिक 39% हिस्सा रहा है। जबकि पूर्व में यह हिस्सा 23% रहा।

परमवीर सिंह पॉल, पुणे ब्रांच संचालक, नाईट फ्रेंक इंडिया

Web Tital : pune news | flat selling 74 percent increase in pune