Pune News : भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 28 लोगों पर फिरौती और अपहरण मामले में FIR

पुणे : ऑनलाइन टीम – भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 28 लोगों पर जलगांव जिला मराठा विद्याप्रसारक सहकारी समाज मर्यादित संस्था के एक संचालक का अपहरण कर पिटाई करने और 5 लाख की फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया है।  इस घटना के बाद पुणे से जलगांव जिला तक खलबली मच गयी है। इस मामले में पुणे के कोथरुड पुलिस थाने गिरीश महाजन (former minister Girish Mahajan), तानाजी भोईटे, निलेश भोईटे, वीरेंद्र भोईटे सहित 28 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत विजय पाटील (52) ने दर्ज़ कराई है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जलगांव से है और वकील है। वह मराठा विद्याप्रसारक सहकारी समाज मर्यादित संस्था, जलगांव के निदेशक हैं। दरअसल आरोपी ने शिकायतकर्ता से संगठन के दस्तावेज सौंपने के बहाने पुणे बुलाया था। जब वह पुणे आया तो आरोपी ने उसे गाली देना और परेशान करना शुरू कर दिया। उसे जबरन एक वाहन में डालकर सदाशिव पेठ के एक फ्लैट में ले गया। उन्होंने वहां उसके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें पीटा।

इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायतकर्ता के गर्दन और पेट में चाकू से चोट पहुंचाया। उन्होंने उस व्यक्ति को भी रोक लिया जो शिकायतकर्ता के साथ आया था। आरोपी ने कहा कि निदेशकों से इस्तीफा देने को कहा साथ ही एमपीडीए के अपराध में शामिल होने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती ली। बाद में आरोपी ने जलगांव जाकर संस्था में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही पैसे व सोने भी लूट लिए थे।

यह घटना जनवरी 2018 से जनवरी 2021 बीच घटी। हालांकि शिकायत शिकायत देर से दर्ज की गयी। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त चव्हाण कर रहे है। मामले में गिरीश महाजन का नाम आने से खलबली मचा गयी और जांच शुरू कर दी गयी है।