Pune News : खड़की कंटोनमेंट बोर्ड के नगरसेवक मनिष आनंद समेत 7 लोगों पर छेड़खानी-हत्या का प्रयास के आरोप में FIR दर्ज

पुणे : ऑनलाइन टीम – पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव पर मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर खड़की कंटोनमेंट के नगरसेवक मनीष आनंद समेत 7 लोगों पर हत्या का प्रयास, छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

हर्षवर्धन जाधव के साथ एक 37 वर्षीय महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद चतुःशृंगी पुलिस थाने में अमन चड्डा, करण चड्डा, ममता चड्डा, अजय चड्डा, मनीष आनंद, मोटरसाइकिल पर दो अजनबियों और भीड़ में से एक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार यह अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 14 दिसंबर को औंध स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार पार्क की थी। इस दौरान ममता चड्डा व अजय चड्डा ने पीछे से जानबूझकर धक्का मार दिया। उनके साथ गाली गलौच भी की। साथ ही शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद शिकायतकर्ता अपने सहकारी हर्षवर्धन जाधव के साथ औंध चौक रहे थे तभी आरोपियों ने कार को दोपहिया वाहन से आगे आकर रोका।

फिर जाधव को कार से निचे उतार कर उनके साथ मारपीट की। उन्हें रॉड से मारा गया। कार में बैठी शिकायतकर्ता के साथ मनीष आनंद व अमन और करण ने दुष्कर्म किया। साथ ही मारपीट कर आईफोन तोड़ दिए। साथ ही कार को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद शिकायकर्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बाद में शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अपील की। इसके अनुसार, अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने और जांच करने का निर्देश दिया है। अपराध की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है।