Pune News : दो बेटियों के साथ पिता ने की आत्महत्या, पसरा मातम

पुणे : ऑनलाइन टीम – दो बेटियों के साथ पिता ने कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तळेगाव ढमढेरे (ता. शिरुर) मंगलवार शाम को सामने आई। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी। हर तरफ मातम पसर गया है। मृतकों के नाम राजेंद्र शिवाजी भुजबळ (42), दीक्षा राजेंद्र भुजबळ (10) और  ऋतुजा राजेंद्र भुजबळ ( 8 सभी नि. तळेगाव ढमढेरे) है। इस मामले में शिक्रापूर पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है।

शिक्रापूर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, तळेगाव ढमढेरे के राजेंद्र भुजबळ नौकरी की वजह से पत्नी व बेटियों के साथ पुणे के वानवडी इलाके में रह्ते थे। मंगलवार को राजेंद्र अपनी पत्नी को घर में छोड़ दोनों बेटी दीक्षा व ऋतुजा को अपने साथ तळेगाव लेकर आये थे। जिसके वे अचानक गायब हो गए। इस बीच शाम में उत्तम भुजबळ को अपने कुए के पास आदमी और एक छोटी लड़की की चप्पलें, मोबाइल और पैसे देखे। इसे देख भुजबळ को कुछ शक हुआ और उन्होंने शिक्रापूर पुलिस में इसकी  जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक राजेश माळी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र पवार घटनास्थल में पहुंचे। नागरिकों की मदद से कुएं के पानी में तलाशी अभियान चलाया गया। रात साढ़े 12 बजे आसपास तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। फ़िलहाल आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक राजेश माळी कर रहे है।