Pune News | पुणे : उत्तर प्रदेश में किसान अत्याचार के खिलाफ पुणे में प्रदर्शन

पुणे : पुणे समाचार –  Pune News | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे मोनू मिश्रा (Monu Mishra) दवारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की चौंकाने वाली घटना हुई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद (Keshav Prasad) मौर्य को काले झंडे दिखाने के लिए किसान तिकोनिया में जमा हुए थे। उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई। मौर्य टेनी के मूल गांव में योजना के उद्घाटन के लिए जा रहे थे। (Pune News | farmer protest uttar pradesh yogi government)

इस मौके पर आंदोलनकारी किसानों (Farmer) पर गाड़ी चढाने का आरोप लगाया गया था। इसमें दो किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना से नाराज किसानों ने टेनी के बेटे और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों में आग लगा दी थी। इस घटना को लेकर देशभर में गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। विरोधी दलों दवारा भाजपा के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है।

पुणे में भी वसंतराव नाइक पुतला शिवाजीनगर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के किसान अत्याचार के खिलाफ संयुक्त शेतकरी बचाव आंदोलन की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना, जनता दल (से ), शेतकरी कामगार पक्ष, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अंगमेहनती कष्टकरी संघर्ष समिति, लोकायत, मराठा सेवा संघ आदि शामिल हुए थे।

इस दौरान तानाशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार अन्याय करने वाली सरकार, किसानों को चिढ़ाने वाली सरकार जैसे नारेबाजी करते हुए इस घटना का विरोध किया गया। इस दौरान भाजपा पर सत्ता की मस्ती चढ़ने का आरोप लगाया गया।

 

Web Title : Pune News | farmer protest uttar pradesh yogi government

Twitter

Aryan Khan | महाराष्ट्र : आर्यन खान के साथ तीन आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी

Mumbai News | महाराष्ट्र : मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 को खोलने की मंजूरी ; 20 अक्टूबर से सेवा शुरू होगी

Pune Crime | पुणे : दोस्त की हत्या के गुस्से में अपराधी की पत्थर से कुचलकर हत्या; दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार