Pune News | चुनाव से पहले ही भाजपा- राष्ट्रवादी में श्रेय विवाद का संघर्ष शुरू

पिंपरी : Pune News | पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव (PCMC Election) के मुहाने भाजपा (BJP) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के बीच श्रेय विवाद की लड़ाई शुरू हो गई है। राष्ट्रवादी की ओर से बुधवार को नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा से पहले ही साई चौक जगताप डेयरी में छत्रपति संभाजी महाराज ग्रेड सेपरेटर (Chhatrapati Sambhaji Maharaj Grade Separator) का उदघाटन नगर अध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटिल (Sanjog Waghre Patil) के हाथों किया गया। उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के हाथों इसका उदघाटन किया गया। इसके अलावा भाजपा की ओर से नगर निगम की विविध विकास परियोजनाओं का उदघाटन और लोकार्पण भी आज पाटिल के हाथों किया (Pune News) गया।

 

भाजपा के उदघाटन के पहले प्रभाग नँबर 28 रहाटणी पिंपले सौदागर स्थित जगताप डेअरी साई चौक से वाकड होकर पिंपले सौदागर की ओर आनेवाले ग्रेड सेपरेटर का राष्ट्रवादी काँग्रेस के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटील और भूतपूर्व विपक्षी नेता व विद्यमान नगरसेवक विठ्ठल उर्फ नाना काटे (vitthal kate) के हाथों किया गया। इस मौके पर नगरसेवक मयुर कलाटे, नगरसेविका शितल नाना काटे, सागर कोकणे, उद्योगपति शिरीष साठे, सुमित डोलस, गौरव शितोले, उत्तम धनवटे आदि उपस्थित थे। इस ग्रेड सेपरेटर का कार्य पिछले कई वर्षों से नगरसेवक नाना काटे और नगरसेवक शीतल नाना काटे के सहयोग से पूरा किया गया। यह ग्रेड सेपरेटर इस जगह पर ट्रैफिक जाम की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा। विशेष रूप से पिंपल सौदागर से आईटी पार्क हिंजवडी जाने वाले नागरिकों को पहले की तरह यातायात की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा, ऐसा काटे ने बताया।

 

इसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के हाथों इसी ग्रेड सेपरेटर के अलावा विविध विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर उषा उर्फ माई ढोरे, भाजपा शहराध्यक्ष तथा विधायक महेश लांडगे, विधायक लक्ष्मण जगताप, पूर्व सांसद अमर साबले, उपमहापौर हिरानानी घुले, सभागृह नेता नामदेव ढाके, नगरसेवक संदीप कस्पटे, आरती चौंधे, शत्रुघ्न काटे, सविता खुले, विलास मडिगेरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा उज्वला गावडे, भाजपा युवा मोर्चा शहराध्यक्ष संकेत चोंधे समेत नगर निगम अधिकारी उपस्थित थे।

 

इस ग्रेड सेपरेटर के अलावा वैदू बस्ती, पिंपले गुरव में श्रीमती शेवंताबाई खंडुजी जगताप (Smt. Shewantabai Khanduji Jagtap)- माध्यमिक स्कूल क्र. 28 का भूमिपूजन, सृष्टी चौक, पिंपले गुरव में बच्चों के लिए खेल का मैदान का उदघाटन, सुदर्शन नगर प्रभाग क्रमांक 29 में नासिक फाटा व वाकड बीआरटीएस रोड पर बने ग्रेड सेपरेटर का लोकार्पण, प्रभाग क्र. 17, बिजलीनगर, आकुर्डी रेल्वे स्टेशन (Akurdi Railway Station) की ओर जाने वाकई भूमिगत मार्ग का उदघाटन, प्रभाग क्रमांक 31 में डांगे चौक स्थित ग्रेडसेपरेटर का उदघाटन भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के हाथों किया गया।

 

 

 

Pune News | खाली पानी व कोल्डड्रिंक की बोतलें देकर पाएं चाय व वडापाव

 

Pune Crime | पुणे पुलिस ने ‘कालीचरण महाराज’ को किया गिरफ्तार, टीम रायपुर से पुणे की ओर रवाना