Pune News : पुणे में ‘बर्ड फ्लू’ की एंट्री, मुर्गियों के नमूने पॉजिटिव

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे में भी बर्ड फ्लू की एंट्री हो गयी है। दरअसल पुणे जिले के मुळशी तालुका के नांदे और दौंड तालुका के बोरीबेल गांव में 13 मृत मुर्गियों के नमूने भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्था में भेजे गए थे। उन मुर्गियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ऐसी जानकारी पशुसंवर्धन उपायुक्त डॉ. शीतलकुमार मुकणे ने दी है। राज्य विभाग के अनुसार, इससे पहले चार और जिलों लातूर, नांदेड़, नासिक और अहमदनगर से बर्ड फ्लू परीक्षण के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

पुणे में बर्ड फ्लू की एंट्री से व्यापारियों में चिंता बढ़ गयी है। कोरोना से ऐसे ही कारोबार पर लोगों का असर पड़ा है और अब बर्ड फ्लू का कहर से पोल्ट्री व्यापारियों  बढ़ा दिया है। जिलों में बर्ड फ्लू की संक्रमण को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने दोनों गांवों में एक किलोमीटर के क्षेत्र में मुर्गियों को नष्ट करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दस किलोमीटर के क्षेत्र में मुर्गों के परिवहन और खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।