Pune News| जुन्नर में बेटा न होने पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया, मायकेवालों ने पति के घर के सामने जलाया शव, 3 के खिलाफ FIR

जुन्नर: ऑनलाइन टीम- बेटा न होने पर दूसरी शादी की अनुमति दे, इसके लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया। ससुराल की तकलीफ से परेशान होकर पीड़ित महिला ने अपने डेढ साल की बेटी के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी। महिला को परेशान कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नारायणगांव पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आत्महत्या करनेवाली महिला का नाम रंजना तांबे है। इस मामले में महिला के माता-पिता ने नारायणगांव पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार पति, सास, ससुर पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसकेबाद मायके के लोगों ने विवाहिता के शव का दाह संस्कार उसके पति के घर के सामने किया। इस वजह से इलाके में खलबली मची है।

 

पति की दूसरी शादी का महिला कर रही थी विरोध

 

मृत रंजना को दो बेटी हुई जिस वजह से पति ने दूसरी शादी करने की बात कही। लेकिन रंजना इसके लिए तैयार नहीं थी। इसलिए पति और मामला दर्ज किए गए अन्य आरोपी ने उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। साथ ही गर्भावस्था के दौरान भारी काम करने को मजबूर किया। इसलिए उसका गर्भपात हो गया, ऐसा आरोप उसके माता-पिता ने लगाया।

 

डेढ साल की बेटी के साथ आत्महत्या

 

आरोपी पति ने 8 जून को रंजना को पीटा। रोज के कलह से परेशान होकर रंजना ने डेढ़ साल की बेटी के साथ 9 जून को शाम 7 बजे के आसपास शिवहरीनगर के कूएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद दुखी और नाराज परिवार ने विवाहिता का शव उसके पति के घर के सामने जलाया। आगे की जांच नारायणगढ़ पुलिस कर रही है।