Pune News | प्रसिद्ध क्राऊन प्लाजा होटल में ताला लगाते हुए 8 करोड़ की फिरौती मांगी

पुणे:  पुणे (Pune News) के प्रसिद्ध क्राऊन प्लाजा होटल (Crown Plaza Hotel) को ताला लगा कर 8 करोड़ की फिरौती मांगने (Pune News)के मामले में वैश्विक दर्जे के इंटर कॉन्टीनेंटल होटल्स ग्रुप (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप (Inter Continental Hotels Group (India) Private Limited Group) के पदाधिकारी पर एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। इससे खलबली मच गई है।

कोरेगांव पार्क पुलिस थाने में पदाधिकारी सुदीप जैन (नई दिल्ली), पास्कल गाविन, नॉर्टन परेरा (हरियाणा), व्यंकटेश गोगातम, एंजेलीन याप साथ ही मैनेजर फिनो बाबू पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दीपक रहेजा (उम्र 67) ने शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतार्ता न्युओ कैर्पिकॉर्न प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक है। इस बीच उनकी कंपनी ने 2016 में ‘इंटर कॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप’ प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप को क्राउन प्लाजा होटल चलाने दिया था। इस बारे में लिखित कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ था। हालांकि होटल मैनेजर बाबू ने उनके व्हाट्स एप पर मैसेज कर शिकायतकर्ता को 5 करोड़ 86 लाख 97 हजार 326 रुपये बंकाया होने की बात कही।  लेकिन आरोपी ने 14 करोड़ अवास्तविक मांग की।

शिकायतकर्ता के साथ विश्वासघात इया। फायर अलार्म सिस्टम व बैगेज स्कैनर बंद कर ग्राहकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। वहीं क्राउन प्लाजा होटल को ताला लगा दिया, उनसे बड़ी रकम की मांग करते हुए उन्हे धमकाया गया। जुलाई 2021 में शिकायतकर्ता ने 85 लाख रुपये दिए थे, फिर भी उनसे 8 करोड़ 13 लाख 2 हजार 673 रुपये की फिरौती मांगते हुए दर्ज किए गए केस को वापस लेने व होटल बंद करने की धमकी देने की बात शिकायतकर्ता ने कही है।

Mansukh Hiren Murder | डर गया इसलिए 45 लाख में किया मनसुख की जान का सौदा; मनसुख हिरेन हत्याकांड में NIA का सनसनीखेज खुलासा

मुंबई (mumbai) के कार माइकल रोड पर जिलेटिन विस्फोटकों से भरी एक कार मिलने के बाद मनसुख हिरेन की हत्या की गई। मनसुख हिरेन की हत्या ( Mansukh Hiren Murder) के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मच गई थी। पुलिस प्रशासन  में चल रहा गलत कारोबार भी सामने आया था।