Pune News : दत्तवाड़ी पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – दत्तावाड़ी पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चोरी को अंजाम देनेवाले कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये जब्त किए गए हैं। जिसके पास चोर ने गहने बेचे थे उस सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश बबन मुने उर्फ मुन्ना (उम्र 24) के रूप में हुई है। सुनार का नाम राजन सुधाकर मिसल (उम्र 53) है।

मुकेश उर्फ मुन्ना कुख्यात अपराधी है। शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 49 मामले दर्ज किए गए हैं। मुकेश उर्फ मुन्ना ने पिछले महीने (25 फरवरी) मित्र मंडल कॉलोनी में एक बंद फ्लैट में आठ लाख की चोरी को अंजाम दिया था। मित्र मंडल कॉलोनी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में चोरी के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया था। टीम ने लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उस समय, पुलिस को पता चला कि चोरी मुकेश ने की थी।

फिर छानबीन शुरू की गई। पता चला कि वह चोरी के बाद पनवेल, भोसरी, खोपोली, नगर और औरंगाबाद में घूम रहा था। उसी वक़्त पता चला कि वह सहकारनगर में एक जगह पर आया था तब पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। चोर मुकेश ने कहा कि उसने अहमदनगर में एक सराफा व्यापारी को चोरी के गहने बेचे थे। बाद में पुलिस ने सराफ राजन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 लाख रुपये के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्ण इंदलकर, निरीक्षक (अपराध) विजय खोमाने के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक स्वप्निल लोहार, पुलिस कांस्टेबल कुंदन शिंदे, पुलिस अधिकारी अमित सुर्वे, राहुल कोलेकर, शरद राउत, शिवाजी क्षीरसागर, महेश गढ़वे, नवनाथ भोसले, विष्णु सुतार, अक्षय कुमार वबल, प्रमोद भोसले द्वारा की गयी।