Pune News | पुणे में नया अत्याधुनिक व सभी सुविधाओं से युक्त 5 हज़ार क्षमता का नया जेल बनाने पर विचार – ADG सुनील रामानंद (वीडियो)

पुणे (Pune News), 14 जुलाई : पुणे (Pune news) में नया अत्याधुनिक व सभी सुविधाओं से युक्त 5 हज़ार क्षमता वाला नया जेल (Prison) बनाने पर विचार चल रहा है।  यह जानकारी राज्य जेल प्रमुख (head of state prison) और अपर पुलिस महासंचालक सुनील रामानंद (Sunil Ramanand) ने दी है।  इसके साथ ही नए पांच जेल भी शुरू किये जाएंगे।  वह शिकागो और मियामी की तर्ज पर होगा और जेल मल्टी स्टोर (multi store) होगा।

 

राज्य जेल प्रमुख और अपर पुलिस महासंचालक सुनील रामानंद (Sunil Ramanand) ने  कोरोना को देखते हुए जेलों को लेकर बनाई गई योजना की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के 60 जेलों (Prison)  में क्षमता से 152% अधिक कैदी है।  60 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों के लिए जेल में अलग से व्यवस्था की गई है।  कोरोना (Corona) काल में जेलों में की गई व्यवस्था पर मुंबई हाई कोर्ट (Mumbai High Court) ने संतोष व्यक्त किया है।

 

 

 

 

जेल में कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल में कोविड केयर सेंटर (covid care center) शुरू किया गया है।  मौजूदा समय में 52 कोविड सेंटर उपलब्ध है।  कोरोना काल में सुरक्षा के मद्देनज़र कैदियों की प्रत्यक्ष मुलाकात बंद किये गए थे . लेकिन मोबाइल के जरिये वह संपर्क कर सकते थे।  इसके बावजूद जेलों में कोरोना पहुंच गया और जेलों में 73 एक्टिव कोरोना मरीज (active corona patient) है।  अब तक 13 कैदियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।  जेलों में कुल 4 हज़ार 342 कैदियों (prisoner) को कोरोना हुआ था. उनमे से 4 हज़ार 157 कैदी पूरी तरह से ठीक हो चुके है।  अब तक 23 हज़ार 424 कैदियों का वेक्सीनेशन (Vaccination) हुआ है।  जबकि राज्यभर में 3 हज़ार 660 जेल कर्मचारी का वेक्सीनेशन हुआ है।

ठाणे (Thane), रत्नागिरी (Ratnagiri) और नाशिक (Nashik) में जेल टूरिज्म शुरू करने का विचार है।  इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर ठाणे, रत्नागिरी और नाशिक में जेल (prison) टूरिज्म शुरू करेंगे।  स्कूल-कॉलेज में विधार्थी पढ़ते है।  उन्हें इतिहास समझाना  जेल टूरिज्म का उद्देश्य है।

येरवडा (yerwada) में नया जेल बनाने के लिए बिल्डर के साथ हम करार करेंगे।  लेकिन अभी तक प्रस्ताव विचाराधीन है।

 

साथ ही मुंबई (Mumbai) में भी एक जेल बनाया जाएगा। वहां पर कच्चे कैदी रखे जाएंगे।

इस संबंध में गृह मंत्रालय (home Ministry) को प्रस्ताव भेजा गया है।

 

 

Maharashtra Crime | 26 करोड़ की वेल मछली का उल्टी पकड़ा, पांच लोग गिरफ्तार ; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

Maharashtra | सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से बाबा बंगाली ने की ठगी