Pune News : शहर पुलिस विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

शहर पुलिस दल के एक पुलिस कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक का नाम नाना हंडाळ (40) है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस थाने में मलमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के  मुताबिक, नाना हंडाळ पुणे शहर पुलिस दल में पुलिस थे। वह बंडगार्डन पुलिस थाने में तैनात थे। शिवाजीनगर पुलिस लाईन में डी बिल्डिंग में रहते थे। उनकी एक बेटी भी है।

जानकारी के मुताबिक, कल शाम उनके परिवार वाले बाहर गए थे। जिसके बाद उन्होंने साढ़े सात से पौने आठ के बीच घर पर ही फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद पुरे पुलिस विभाग में गम का माहौल है।