Pune News | भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा नगरसेवक के खिलाफ मामला दर्ज

पिंपरी : Pune News | जहां कोरोना संक्रमितों (corona infected) की संख्या बढ़ती ही जा रही है, वहीं पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के सत्तादल भाजपा (BJP) के एक पार्षद को प्रशासन के नियमों की अनदेखी करते हुए अपन्तर वार्ड में ‘खेल रंगला पैठनी’ कार्यक्रम आयोजित करना महंगा पड़ गया। इस मामले (Pune News) में पार्षद समेत दो लोगों के खिलाफ सांगवी पुलिस थाने (Sangvi Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सोमवार को पिंपले गुरव में घटी थी।

 

भाजपा पार्षद सागर सुनील अंघोलकर (Sagar Sunil Angholkar) और प्रतिभा महिला पतसंस्था की उपाध्यक्ष शोभा नवनाथ जम्भुलकर (Shobha Navnath Jambhulkar) के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act), संक्रामक रोग अधिनियम (Infectious Disease Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में पुलिस कांस्टेबल तुषार सालुंखे (Police Constable Tushar Salunkhe) ने सांगवी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने भीड़भाड़ पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, एक समय की सीमा तय की है। प्रशासन के इन नियमों को दरकिनार करते हुए आरोपी ने पिंपले-गुरव में ‘खेल रंगला पैठणीचा’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे कोरोना नियमों (corona rules) का उल्लंघन हुआ। इसके लिए नगरसेवक समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सांगवी पुलिस (Sangvi Police) जांच कर रही है।

 

 

 

Omicron Death | ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज की हार्ट अटैक से मौत

 

Pune News | प्रभाग संरचना की कागजी जानकारी 6 जनवरी तक पेश करें 

 

Pune Crime | बेटी जन्मने से विवाहिता की प्रताड़ना