Pune News| चाकण-शिक्रापूर राज्यमार्ग पर दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

पुणे: ऑनलाइन टीम- चाकण-शिक्रापुर राज्य मार्ग पर बहुल गांव की सीमा में तेज रफ्तार टेम्पो ने दूसरी दिशा में जाकर सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मारा। इस भयंकर दुर्घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। विशेष बात ये है कि टेम्पो चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार शाम 7 बजे के आसपास होटल धनगरी बाणा के सामने हुई। तान्हाजी तुकाराम साकोरे (उम्र 48, नि. केंदूर महादेवाडी, ता. शिरूर) की दुर्घटना में मौत हो गई। वही संगीता तानाजी साकोरे (उम्र 45) गंभीर रूप से घायल हो गई।

संबंधित साकेरे पति-पत्नी अस्पताल से इलाज कराकर चाकण से अपने घर जा रहे थे। हालांकि बहुल की सीमा में सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दिया।कार में बैठे लोगों को बहुत चोट आई। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवकों ने अथक प्रयास कर कार से दोनों को बाहर निकाला। कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

केंदूर गांव के निवासी तान्हाजी साकोरे की आर्थिक परिस्थिति कमजोर है और चाकण की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। उनके मौत के जिम्मेदार टेम्पो चालक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। इस मामले की अधिक जांच चाकण पुलिस कर रही है।