Pune News| भाजपा का बिगड़ा छाता कांग्रेस के मुफ्त छाता मरम्मत केंद्र पर

पुणे: ऑनलाइन टीम- कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए छाता दुरुस्ती उपक्रम पर बहुत राजकीत टिप्पणी हुई, लेकिन इस केंद्र पर आज भारतीय जनता पार्टी का एक छाता दुरुस्ती के लिए आया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके का फायदा उठाते हुए बहुत मजा लिया।

कांग्रेस के मुफ्त छाता दुरुस्ती केंद्र का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ाया गया। 70 वर्ष की सत्ता के बाद अब आया ऐसा समय, अब भाजपा को कोई डर नहीं, ऐसा पोस्ट किया गया था।

लेकिन आज इस केंद्र पर एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरीश बापट के नाम वाला छाता ले कर आया। उसका रंग रूप भाजपा के झंडे जैसा था। उस पर कमल का भी निशान था। नाईक नाम के शनिवारपेठ के बुजुर्ग इसे ले कर आये थे और इसे ठीक करने के लिए दिया था। छाता ठीक करनेवाले रोहीदास कांबले ने कहा कि छाता टूट गया है, कपड़ा भी फट गया है। मैं इसे ठीक कर के दूंगा। कांग्रेस सोशल मीडिया आघाडी के चैतन्य पुरंदरे ने इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।