Pune News | एएसआई गणेश जगताप को ‘स्व. हेमंत करकरे राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार प्रदान 

पुणे : Pune News | पुलिस (Police) की ड्यूटी के साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए पुणे पुलिस बल (Pune Police Force) के एसएसआई गणेश जगताप (SSI Ganesh Jagtap) को हुतात्मा अपंग बहुद्देशिय विकास संस्था ओगलेवाडी कराड (Hutatma Apang Bahu-Uddeshiya Vikas Kalyankari Sanstha) की ओर से ‘स्व. हेमंत करकरे राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सिंधुदुर्ग जिले कुडाल तालुका बांबरडे में हुए कार्यक्रम में प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित गणेश जगताप को सामाजिक सेवा के लिए विविध संस्था, संगठनों की ओर से 300 से ज्यादा राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका (Pune News) है।

 

हुतात्मा अपंग बहुद्देशिय विकास संस्था की ओर से मामाचो गाव हिरकोण में राष्ट्रीय प्रेरणा गौरव पुरस्कार 2021’ (National Prerna Gaurav Award) का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी, जलमार्ग कि पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक, सांसद विनायक राऊत, विधायक वैभव नाईक, जिलाधिकारी के मंजुलक्ष्मी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीन बगाटे बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे। इन सभी गणमान्यों की मौजूदगी में एएसआई गणेश जगताप को ‘स्व. हेमंत करकरे राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

गणेश जगताप को इससे पहले पुलिस बल में उल्लेखनीय काम के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित किया गया है। उसके अलावा विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, पद्मश्री, पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित गणमान्यों के हाथों पुणे भुषण पुरस्कार, पुणेरत्न वर्दितील माणुसकी पुरस्कार, राज्यस्तरीय हुतात्मा गौरव पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा गौरव पुरस्कार, लोकमंगल गौरव पुरस्कार, समाज गौरव पुरस्कार, पुलिस मित्र संगठन राज्यस्तरीय पुरस्कार, आदर्श सेवा पुरस्कार, पुणे भुषण प्रेरणा, कला उपासक, अक्कलकोट भुषण पुरस्कार जैसे 300 से ज्यादा राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

Pune Crime | जादू टोना का डर दिखाकर महिला से की शरीर सुख की मांग

 

Pune News | नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकशाही की आड़ में जारी हुकूमशाही